Bharat Express DD Free Dish

इंडोनेशिया में भीषण तबाही! बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 248 लोगों की मौत, बचाव अभियान बाधित

Indonesia Disaster Update: इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने इलाके में भयंकर तबाही मचाई. इस प्राकृतिक आपदा की वजह से अबतक 248 लोगों की मौत हो चुकी है.

Indonesia Disaster Update

Indonesia Disaster Update: इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने इलाके में भयंकर तबाही मचाई. इस प्राकृतिक आपदा की वजह से अबतक 248 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं कई लोग अभी भी लापता हैं. फिलहाल आपदा बचाव दल के द्वारा लोगों को राहत और खाद्य सामग्री पहुंचाई जा रही है.

शुक्रवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (बीएनपीबी) के अधिकारी सुहार्यान्तो ने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा में सबसे ज्यादा नुकसान उत्तरी सुमात्रा में हुआ है. जहां अबतक 116 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 42 लोग लापता हैं. कई प्रभावित क्षेत्रों तक राहत व बचाव दल पहुंच नहीं पाए हैं, क्योंकि कई जगहों पर सड़कें या तो क्षतिग्रस्त हैं या भूस्खलन की वजह से अवरुद्ध हो गए हैं.

248 लोगों की हुई मौत

उन्होंने कहा कि, अबतक इस आपदा में 248 लोगों की मौत हुई है. यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है, क्योंकि कई जगहों पर अभी पहुंचा नहीं जा सकता है. वहीं भूस्खलन और बाढ़ की वजह से कई जिलों में सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो चुके हैं. अभी तक लगभग 4000 परिवारों को अस्थाई राहत शिविरों में स्थानांतरित किया गया है.

मौसम संशोधन अभियान किया गया शुरू

इलाके के लोगों को और अधिक नुकसान से बचाने के लिए तीनों प्रभावित प्रांतों में एक साथ मौसम संशोधन अभियान शुरू किया गया है ताकि बारिश वाले बादलों को उच्च जोखिम वाले इलाकों से हटाया जा सके.

ये भी पढ़ें- एयरबस A320 में सॉफ्टवेयर अपडेट का असर, दुनिया भर में फ्लाइट्स प्रभावित

बाढ़ और भूस्खलन के बीच आया भूकंप

इन सबके बीच इंडोनेशिया के आचेह प्रांत के तट से थोड़ी दूरी पर 6.3 तीव्रता का भूकंप भी दर्ज किया गया. यह भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 11:56 बजे आया. जिसका केंद्र सिमेल्यू द्वीप के पूर्वी तट पर स्थित सिनाबांग शहर से 62 किलोमीट उत्तर पश्चिम समुद्र क्षेत्र में 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था.

बीएमकेजी के अनुसार इस भूकंप की वजह से हल्के और मध्यम कंपन महसूस किये गए, लेकिन नुकसान या जनहानि की कोई सूचना नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read