IRGC Attack US Aircraft: पिछले एक महीने से अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग अब घातक हो चुकी है. जो ईरान पहले अमेरिकी हमले के चलते बैकफुट पर दिख रहा था, अब वो खतरनाक हो चुका है. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अब बदले की आग में झुलस रहा है. इसकी एक झलक तब देखने को मिली, जब ईरानी सेना ने 4 अमेरिकी विमानों को एक झटके में मार गिराया.
ईरान ने दावा किया है कि उसने कुल 4 अमेरिकी विमानों को मार गिराया है. ये सभी विमान अमेरिकी पायलट को रेस्क्यू करने के लिए ऑपरेशन चला रहे थे. ईरानी हमले में दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और 2 ट्रांसपोर्ट विमान नष्ट किये हैं. IRGC का कहना है कि ईरानी सेना ने यह कार्रवाई इस्फहान इलाके में की है.
ईरान ने मार गिराये थे F-15 E विमान
IRGC के मुताबिक अमेरिकी सेना मार गिराये गए F-15 E विमान के पायलट को रेस्क्यू करने के लिए ऑपरेशन चला रही थी. इसी दौरान उसने अमेरिकी एयरक्राफ्ट को निशाना बनाया. इस कार्रवाई में 2 C-130 ट्रांसपोर्ट विमान और 2 ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया. ये सभी रेस्क्यू मिशन पर निकले थे.
First video of two destroyed US Black Hawk helicopters and one C-130 military transport aircraft in southern Isfahan https://t.co/7cP2fUEIMB pic.twitter.com/St6Bd7E2MF
— RT (@RT_com) April 5, 2026
दरअसल ईरान ने कुछ दिनों पहले अमेरिकी F-15 E को मार गिराया था. जिसके बाद उस विमान को चला रहे अमेरिकी सेना के कर्नल रैंक के अधिकारी ईरान की पहाड़ी क्षेत्र में लापता हो गये थे.
गीदड़भभकी दे रहे डोनाल्ड ट्रंप
उधर ईरान के करारा पलटवार से अमेरिकी राष्ट्रपति बेहद नाराज हैं. उन्होंने ईरान को 48 घंटे में होर्मुज स्ट्रेट को खोलने का अल्टीमेटम दिया था. जिसे ईरान ने ठुकरा दिया. ईरानी सेना ने अपने बयान में कहा कि अमेरिका ईरान के पलटवार से बेबस नजर आ रहा है. जिसकी वजह से ट्रंप लगातार गीदड़भभकी दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें- PNB सोल्जरथॉन 2026: CMD उपेंद्र राय ने युवाओं में भरा जोश, ‘रन फॉर सोल्जर्स’ में दिखा देशभक्ति का जज्बा
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि ईरान या तो होर्मुज स्ट्रेट खोले या समझौता करे. उन्होंने कहा था कि अगर ईरान ऐसा नहीं करता है तो वो उसके ऊर्जा ठिकानों को तबाह कर देंगे.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

