India-Iran on Strait of Hormuz: अमेरिका-इजरायल और ईरान में चल रही जंग के बीच भारत के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. होर्मुज स्ट्रेट जिसे फारस की खाड़ी (Persian Gulf) भी कहा जाता है उसको लेकर भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने बड़ा बयान दिया है. शुक्रवार (13 मार्च) को मीडिया से बातचीत के दौरन फतहाली ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट से ईरान भारत को सुरक्षित रास्ता देने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि भारत और ईरान के बीच दोस्ताना संबंध हैं.
ईरानी राजदूत ने क्या कहा?
नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान भारत में ईरान के राजदूत इरज इलाही फतहाली से होर्मुज स्ट्रेट को लेकर सवाल पूछा गया. उनसे पूछा गया कि क्या जरूरत पड़ने पर ईरान भारत को इस समुद्री मार्ग से गुजरने की अनुमति देगा. इस पर राजदूत ने सकारात्मक जवाब देते हुए कहा, “हां, भारत हमारा दोस्त है. आप दो-तीन घंटे में ऐसा होते देखेंगे. ”
फतहाली ने आगे कहा कि भारत और ईरान के बीच लंबे समय से भरोसे और सहयोग का रिश्ता रहा है. दोनों देशों के संबंध कई क्षेत्रों में मजबूत हैं और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी दोनों देश एक-दूसरे के हितों को ध्यान में रखकर आगे बढ़ते हैं. राजदूत ने यह भी कहा कि भारत और ईरान के बीच आर्थिक, व्यापारिक और रणनीतिक स्तर पर लगातार सहयोग बढ़ रहा है. इसी वजह से दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास मजबूत बना हुआ है.
क्या है होर्मुज स्ट्रेट?
होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक माना जाता है. खाड़ी देशों से निकलने वाला बड़ी मात्रा में तेल और गैस इसी रास्ते से दुनिया के अलग-अलग देशों तक पहुंचता है. इसलिए इस जलमार्ग का अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति में बेहद महत्वपूर्ण स्थान है.
ये भी पढ़ें: US Israel Iran Conflict: अमेरिका के रक्षा मंत्री बोले- ईरान पर आज करेंगे सबसे ज्यादा हमले, 15,000 टारगेट कर चुके तबाह
इसी बीच एक दुखद घटना भी सामने आई है. ओमान के सोहर प्रांत में ड्रोन गिरने से दो भारतीय कामगारों की मौत हो गई. रिपोर्ट्स के अनुसार सुरक्षा बलों ने एक ड्रोन को मार गिराया था, जिसके बाद उसका मलबा जमीन पर गिर गया. इसी मलबे की चपेट में आने से दोनों भारतीय कामगारों की जान चली गई. फिलहाल इस घटना को लेकर स्थानीय प्रशासन जांच कर रहा है. वहीं भारतीय नागरिकों की मौत की खबर सामने आने के बाद मामले पर नजर रखी जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



