Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ईरान में भारतीयों की तादाद ज्‍यादा या इजरायल में? जंग छिड़ते ही वहां से वापस भारत लौटना चाहते हैं हजारों लोग

US Israel Iran Conflict: इजरायल-ईरान जंग के कारण भारत में 760+ फ्लाइट्स कैंसिल हुईं, हजारों यात्री एयरपोर्ट्स पर अटके. कई देशों में रह रहे भारत के नागरिक वापस लौटने की फिराक में हैं.

Indian Diaspora Gulf iran

जंग छिड़ते ही वहां से वापस भारत लौटना चाहते हैं हजारों लोग

US Israel Iran Conflict: ईरान-इजरायल की जंग ने पूरी दुनिया में हवाई यात्राओं को प्रभावित किया है. पिछले दो दिनों में अकेले भारत से 760 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं. आज भी दिल्ली एयरपोर्ट पर 87 फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं.

दिल्ली, मुंबई, कोच्चि, बेंगलुरु, चेन्नई, जयपुर और अहमदाबाद जैसे बड़े एयरपोर्ट्स पर हजारों यात्री फंसे हुए हैं. एयरलाइंस को मिडिल ईस्ट के एयरस्पेस बंद होने की वजह से फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ रही हैं.

IndiGo Flight Cancellation

बड़े एयरपोर्ट्स पर हालात खराब

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पिछले दिनों सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल हुईं. इंडिगो, एयर इंडिया और अन्य कंपनियों ने मिडिल ईस्ट जाने वाली फ्लाइट्स रोक दी हैं. यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. कई लोग होटल और खाने के लिए वाउचर ले रहे हैं. एयरलाइंस डेट चेंज पर पेनल्टी नहीं ले रही हैं.

pilot in flight

 

कई देशों ने बंद कर दिया एयरस्पेस

मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़ने से कई देशों ने एयरस्पेस बंद कर दिया है. एयरलाइंस फ्लाइट्स रूट बदल रही हैं या रद्द कर रही हैं. सरकारें और एयरलाइंस यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही हैं. लोगों से शांत रहने और अफवाहों पर विश्वास न करने की सलाह दी जा रही है. स्थिति सामान्य होने पर अपडेट दिए जाएंगे.

ईरान में लगभग 10 हजार भारतीय

ईरान में करीब 10 हजार भारतीय रहते, पढ़ते और काम करते हैं. जंग छिड़ते ही वहां से अधिकतर लोग वापस भारत लौटना चाहते हैं. जबकि, भारत में हजारों मुसलमान प्रदर्शन भी कर रहे हैं, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे इजरायल और अमेरिका से जंग लड़ना चाहते हैं. यूपी में कइयों ने तो यहां तक कहा है कि ट्रंप दिख जाए तो उसे मार देंगे.

इजरायल में 40000 से ज्यादा भारतीय

इजरायल में 40 हजार से ज्यादा भारतीय हैं. गल्फ और वेस्ट एशिया में कुल 90 लाख भारतीय रहते हैं. भारतीय दूतावासों ने एडवाइजरी जारी की है. कुवैत में भारतीय राजदूत परमिता त्रिपाठी ने भारतीय समुदाय से वर्चुअल मीटिंग की. कुवैत, ओमान, लेबनान और ऑस्ट्रिया के दूतावासों ने वहां फंसे भारतीयों को सलाह दी है.

यह भी पढ़िए: US Israel Iran Conflict: ईरान ने UAE पर दागे ड्रोन-बम, सुरक्षा के लिए खाड़ी क्षेत्र का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर बंद किया गया



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital