Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास पर हमला, US आर्मी की फायरिंग में 10 से ज्यादा लोगों की मौत; वीजा सेवाएं ठप

Israel Iran conflict: पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास पर हुए हमले के दौरान US आर्मी ने फायरिंग की, जिसमें 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. हालात बिगड़ने पर वीजा सेवाएं भी बंद कर दी गईं.

Israel Iran conflict: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद पाकिस्तान में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए है. शिया समुदाय के समर्थन में बड़े पैमाने पर प्रदर्श शुरू हए गए जिनमें हिंसा भी देखने को मिली.

अमेरिकी कांसुलेट पर असर

स्तिथि की गंभीरता को देखते हुए अमेरिका ने पेशावर स्थित अपने वाणिज्य दूतावास को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. वहीं कराची और लाहौर में वीजा सेवाएं रोक दी गई हैं. अमेरिकी मिशन ने बताया कि 2 मार्च से पेशावर कांसुलेट जनरल के सभी ऑपरेशन बंद कर दिए गए हैं.

कराची और लाहौर में अपॉइंटमेंट्स रद्द

लगातार प्रदर्शनों और सुरक्षा कारणों से कराची और लाहौर में 3 मार्च की सभी अपॉइंटमेंट्स रद्द करनी पड़ीं. हालांकि इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास फिलहाल खुला है और वहां नियमित व आपातकालीन सेवाएं जारी हैं.

हिंसा में दर्जनों की मौत

अमेरिका और इज़रायल द्वारा हवाई हमलों में खामेनेई की मौत की पुष्टि के बाद एक मार्च को पाकिस्तान के कई शहरों में प्रदर्शन भड़क उठे. इन प्रदर्शनों में अब तक 35 से ज्यादा लोगों की मौत और दर्जनों घायल होने की खबर है. कराची में हालात सबसे ज्यादा बिगड़े, जहां प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी कांसुलेट में घुसने की कोशिश की. सुरक्षा बलों के साथ झड़प में कम से कम 12 लोग मारे गए और 30 से अधिक घायल हुए.

गिलगित-बाल्टिस्तान में कर्फ्यू

पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान के स्कर्दू में हिंसा के बाद तीन दिन का कर्फ्यू लगा दिया गया है और सेना तैनात कर दी गई है. यहां 12 लोगों की मौत और 80 से ज्यादा घायल हुए हैं. गिलगित में प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस थाने को आग के हवाले कर दिया, जबकि स्कर्दू में यूएन दफ्तरों पर हमला किया गया.

ये भी पढ़ें-सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरानी ड्रोन अटैक, इजरायल ने बेरूत में हिज्बुल्लाह ठिकानों को बनाया निशाना, जंग से जुड़े बड़े अपडेट्स

सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरानी ड्रोन अटैक, इजरायल ने बेरूत में हिज्बुल्लाह ठिकानों को बनाया निशाना, जंग से जुड़े बड़े अपडेट्स

अमेरिकी नागरिकों को चेतावनी

अमेरिका ने पाकिस्तान में मौजूद अपने नागरिकों को सतर्क रहने, प्रदर्शनों से दूर रहने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital