Iran Indian Visa Rule Change: ईरान सरकार ने भारत को लेकर बड़ा कदम उठाया है. अब भारतीय नागरिकों को ईरान में प्रवेश के लिए वीजा की जरूरत होगी. ईरान सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि, हाल के दिनों में भारतीयों को नौकरी का लालाच देकर ईरान में तस्करी करके लाने और फिरौती के लिए उनका अपहरण कर लेने के मामलों में भारी बढ़ोतरी हुई है.
तेहरान के द्वारा निलंबित किया गया वीजा मुक्त प्रवेश 22 नवंबर 2025 से लागू हो जाएगा. इस फैसले का प्रभाव उन सभी भारतीय नागरिकों पर पड़ेगा जो सामान्य पासपोर्ट के जरिये ईरान आते हैं. अब ईरान में भारतीयों को आने और जाने दोनं के लिए वीजा की जरूरत होगी.
संगठित आपराधिक नेटवर्क को ध्वस्त करना है उद्वेश्य
ईरान सरकार के विदेश मंत्रालय का कहना है कि तेहरान के इस निर्णय का उद्वेश्य संगठित आपराधिक नेटवर्क द्वारा वीजा छूट के दुरुपयोग को रोकना है, जो नौकरी चाहने वालों का शोषण करते हैं.
हाल के दिनों में बढ़े भारतीयों के अपहरण के मामले
वहीं ईरान सरकार के इस फैसले को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है. जिसमें बताया गया है कि भारतीय नागरिकों को ईरान में मोटा वेतन वाली नौकरी का लालच, खाड़ी या यूरोपीय देशों में आसान आवागमन, और वीजा-मुक्त रोजगार के अवसरों का झांसा देकर धोखा देने की जानकारी मिली है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि ऐसे कई भारतीय नागरिकों का ईरान पहुंचने पर अपहरण कर लिया गया. ऐसे मामलों में अपराधियों ने उनके परिवार वालों से फिरौती की मांग की.
रोजगार का लालच देकर ईरान में अपहरण
एडवाइजरी में कहा गया कि सरकार का ध्यान भारतीय नागरिकों को रोज़गार के झूठे वादों या तीसरे देशों में आगे की यात्रा का आश्वासन देकर ईरान ले जाने की कई घटनाओं की ओर आकर्षित किया गया है. इन व्यक्तियों को सामान्य भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए उपलब्ध वीजा छूट सुविधा का लाभ उठाकर ईरान की यात्रा के लिए बहकाया गया था. ईरान पहुंचने पर, उनमें से कई का फिरौती के लिए अपहरण कर लिया गया.
ये भी पढ़ें- Delhi Blast: एनआईए को मिली बड़ी सफलता, आतंकवादी का एक और प्रमुख सहयोगी गिरफ्तार
22 नवंबर से लागू होगा
इस क्रम में इस्लामी गणराज्य ईरान की सरकार ने 22 नवंबर 2025 से ईरान जाने वाले सामान्य भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए उपलब्ध वीजा छूट सुविधा को निलंबित कर दिया है. इस उपाय का उद्देश्य आपराधिक तत्वों द्वारा इस सुविधा के आगे दुरुपयोग को रोकना है. इस तिथि से, सामान्य पासपोर्ट वाले भारतीय नागरिकों को ईरान में प्रवेश करने या ईरान से होकर आगे की यात्रा करने के लिए वीज़ा प्राप्त करना आवश्यक होगा.
ईरान जाने के इच्छुक सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और ईरान के रास्ते तीसरे देशों में वीजा-मुक्त यात्रा या आगे की यात्रा की पेशकश करने वाले एजेंटों से बचने की सख्त सलाह दी जाती है.
(IANS के इनपुट पर आधारित)
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



