Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Ballistic missile

नॉर्थ कोरिया ने शनिवार को अपने पूर्वी तट से समुद्र की ओर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. साउथ कोरिया और जापान ने 10 मिसाइलों के लॉन्च की पुष्टि की है.

DRDO BM-04 Missile: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) को BM-04 शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल विकसित करने की मंजूरी मिल गई है. यह मिसाइल 400 से 1500 किलोमीटर तक की दूरी पर सटीक हमला कर सकेगी.

भारत ने ओडिशा के चांदीपुर से अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण किया. यह आधुनिक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल 5,000 किलोमीटर से अधिक की मारक क्षमता रखती है और परमाणु व पारंपरिक वारहेड ले जाने में सक्षम है.

पाकिस्तान ने कहा कि उसकी मिसाइल क्षमताएं केवल उसकी संप्रभुता की रक्षा के लिए हैं और दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता बनाए रखने के उद्देश्य से विकसित की गई हैं.

10 दिन पहले भारत ने ओडिशा के तट से लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया. यह हथियार अत्यधिक गति से हमला कर सकता है और अधिकांश वायु रक्षा प्रणालियों को चकमा दे सकता है.

5 साल में जुमे के अपने पहले भाषण में ईरान के सुप्रीम लीडर ने कहा कि दुनिया के सभी मुसलमानों को एकजुट होना होगा. फिलिस्तीन की तबाही का उदाहरण देते हुए खामेनेई ने बताया कि लेबनान से लेकर अफगानिस्तान तक हमें एक होने की जरूरत है. खामेनेई ने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हमले फिर किए जाएंगे.

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के एक बयान का हवाला देते हुए मीडिया रिपोर्टों ने पुष्टि की है कि ईरान से इजरायल की ओर बड़ी संख्‍या में मिसाइलें दागी गई हैं. आईआरजीसी ने धमकी दी है कि अगर इजरायल जवाब देता है, तो वह दूसरा हमला करेगा.

अमेरिका की विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने दिये गये बयान मे ये जानकारी साझा कि है कि हमने ऐसी चार कंपनियों पर रोक लगा दी है जो बड़े पैमाने पर तबाही फैलाने वाले हथियारों के निर्माण और उनके प्रसार करने को लेकर शामिल थे.