Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

इराकी आतंकवादी समूह का बड़ा दावा, कहा- ‘इजरायल के बंदरगाह शहर पर हमने किया ड्रोन हमला’

Israel Drone Attack Exposure: आईआरआई ने इजरायल के दक्षिणी बंदरगाह शहर ईलाट में एक “महत्वपूर्ण” स्थल पर ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली है.

Israel drone attack

इजरायल पर ड्रोन हमले का खुलासा.

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

Israel Drone Attack Exposure: शिया मिलिशिया समूह इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक (आईआरआई) ने इजरायल के दक्षिणी बंदरगाह शहर ईलाट में एक “महत्वपूर्ण” स्थल पर ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली है. समूह ने बुधवार रात एक बयान में कहा कि यह हमला “फिलिस्तीन और लेबनान वासियों के समर्थन में” किया गया. साथ ही कहा कि उन्होंने संकल्प लिया है कि वो “दुश्मन के गढ़ों” को निशाना बनाते रहेंगे.

इराकी आतंकवादी समूह ने ली थी ड्रोन हमलों की जिम्मेदारी

शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, बयान में टारगेट स्थल के बारे में और विवरण नहीं दिया गया है तथा किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं दी गई. इससे पहले, इराकी आतंकवादी समूह ने इजरायल के चार “महत्वपूर्ण” स्थलों पर चार ड्रोन हमलों की जिम्मेदारी ली थी.

7 अक्टूबर, 2023 को गाजा पट्टी में इजरायल-फिलिस्तीनी संघर्ष के शुरू होने के बाद से, इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक गाजा में फिलिस्तीनियों के समर्थन में, इस इलाके में स्थित इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर बार-बार हमला किया है.

इजरायल द्वारा लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ मुहिम तेज किए जाने के बाद मिलिशिया ने इजरायली शहरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital