दीवाली पर खिला-खिला निखार: ऐसे लगाएं ब्लश और पाएं परफेक्ट फेस्टिव लुक
इजराइल में चल रहे एक म्यूजिक फेस्टिवल में हमास के हमले में 7 अक्टूबर को 260 लोगों की मौत हुई थी. उसके बाद हमास ने आज तेल अवीव एयरपोर्ट पर भी रॉकेट दागे हैं. लोग बचकर भागते नजर आए.
Israel palestine conflict: इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष तेज होता जा रहा है. फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास के हमले के बाद से इजरायल ने युद्ध का ऐलान कर दिया था और पिछले 48 घंटों में दोनों ओर से सैकड़ों लोग मारे गए हैं. इजरायल के साथ अमेरिका और अन्य यूरोपीय देश खड़े हो रहे हैं तो वहीं हमास का इस्लामिक मुल्क समर्थन कर रहे हैं. खबर है कि हमास ने इजरायल पर 5 हजार रॉकेट दागने के बाद अब उसके बड़े शहरों येरूसलम और तेल अवीव में बमबारी की है.
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, हमास के लड़ाकों ने इजरायल के तेल अवीव एयरपोर्ट पर हमला कर दिया, जहां सुबह-सबेरे ही सैकड़ों रॉकेट दागे गए. बताया जा रहा है कि हमास के पास ये रॉकेट इस्लामिक मुल्क ईरान से पहुंचाये गए थे. इसलिए, जब हमास ने इजरायल पर अचानक बड़ा हमला किया तो ईरानी संसद में जश्न मनाया गया. इजरायल के येरूसलम और तेल अवीव में सायरन बजने की आवाज सुनाई दे रही है. वहां स्थानीय इमारतों में विस्फोटकों की भी आवाज आ रही है. इजरायल में हो रहे हमलों के वीडियो सोशल मीडिया पर आए हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि इस्लामिक आक्रांता किस तरह आमजन को निशाना बना रहे हैं.
इजरायल के तेल अवीव एयरपोर्ट पर रॉकेट के हमलों से बचने के लिए बहुत-से लोगों ने दीवारों का सहारा लिया. हालांकि, इस दौरान कई लोगों की जान चली गई. इजरायली डिफेंस फोर्सेस और हमास के लड़ाकों के बीच कई स्थानों पर खूनी जंग छिड़ी हुई है. इन हमलों में कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा से एक रॉकेट बेन गुरियन हवाई अड्डे के आसपास गिरा है.
वहीं, अब इजरायल के रक्षा मंत्री ने गाजा पर पूर्ण घेराबंदी का आदेश दे दिया है. उनके मुताबिक, गाजा पट्टी में बिजली, भोजन और ईंधन की सप्लाई की नहीं की जाएगी. इससे पहले इजराइल की एयरफोर्स ने रातभर काउंटर अटैक से हमास और फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के 500 वॉर रूम तबाह किए. बताया जा रहा है कि इजराइल ने 1 लाख सैनिकों को गाजा बॉर्डर पर तैनात किया है. साथ ही 3 लाख सैनिकों को तैयार रहने के लिए कहा गया है.
यह भी पढ़िए: दाना-पानी के बाद बिजली भी बंद…इजरायल ने की गाजा पट्टी की घेराबंदी, बड़े हमले की तैयारी!
जंग के तीसरे दिन अब तक 800 से ज्यादा इजराइलियों की मौत हो चुकी है. ये मौतें हमास द्वारा अचानक शुरू किए गए हमलों में हुईं. वहीं इजरायल की जवाबी कार्रवाई में 500 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं, 2000 से ज्यादा घायल हुए हैं.
— भारत एक्सप्रेस
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…
India Pakistan Diplomatic Relations: भारत के न्योते पर पाकिस्तान ने कहा है कि वह संबंधित…
Benjamin Netanyahu News: जब तक नेतन्याहू इजरायल के पीएम हैं, नॉर्मलाइजेशन नहीं होगा. सऊदी अरब…
Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर उत्साह है. काठमांडू से श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे हैं.…
Kashi Vishwanath: वाराणसी के श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में आगामी त्योहारों की भारी भीड़ को देखते…