दुनिया

Israel Hamas War: इजरायल-हमास युद्ध से बढ़ सकती हैं आर्थिक चुनौतियां, महंगाई बन सकती है दुनिया की नई मुसीबत

Israel Hamas War: इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध भयावह रूप लेता जा रहा है. इस युद्ध में अब तक 6,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. इजरायल का दावा है कि अभी भी आतंकी संगठन हमास ने कई इजरायली लोगों को बंधक बना रखा है. गाजा पर लगातार हो रहे इजरायली सेना के हमलों के चलते पूरा शहर बारूद की जद में आ गया है. ऐसे में अब हमास द्वारा गाजा में बनाई गई सुरंगों में भी इजरायली सेना अपना हमास के खात्मे वाला मिशन तेज कर चुकी है. दूसरी ओर इस युद्ध में लगातार होते विस्तार के चलते दूसरे मुल्क भी अब इसमें शामिल हो गए हैं, जिसका असर दुनिया की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है जो कि रूस यूक्रेन युद्ध के बाद अब दुनिया के लिए दूसरी बड़ी चुनौती बन सकता है.

बता दें कि 25 दिनों से जारी इजरायल हमास युद्ध को लेकर अब आर्थिक चुनौतियां ख़ड़ी होने लगी है. इसको लेकर वर्ल्ड बैंक ने कहा है कि ये युद्ध गाजा के बाहर पश्चिम एशिया में फैला तो कच्चे तेल समते दूसरे कमोडिटी के प्राइसेज में उछाल देखने को मिल सकता है. विश्व बैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि युद्ध के चलते ग्लोबल ऑयल सप्लाई में दिक्कतें आ सकती है. ऐसे में कच्चे तेल की कीमतों में 3 से 13 फीसदी तक का उछाल देखने को मिल सकता है, जो कि दुनिया में महंगाई की एक बड़ी वजह बन सकता है.

यह भी पढ़ें-UP Politics: “आखिर अखिलेश यादव क्यों डर रहे हैं?”, फोन टैपिंग को लेकर सपा प्रमुख के आरोप पर योगी के मंत्री ने दागा सवाल

इजरायल हमास युद्ध पर क्या बोला वर्ल्ड कप

बता दें कि वर्ल्ड बैंक ने हाल ही में अपना लेटेस्ट कमोडिटी मार्केट आउटलुक जारी किया है. इसकी रिपोर्ट में बताया गहया है कि मिडिल ईस्ट में विवाद से ग्लोबल कमोडिटी मार्केट को दोहरा झटका लगने के संकेत मिल रहे हैं. चिंता की बात यह है कि यह मार्केट पहले ही रूस यूक्रेन युद्ध का दंश झेल रहा है. विश्व बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि इजरायल और हमास के बीच जारी इस युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमतें इस तिमाही में बढ़कर 93 से 102 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती है.

यह भी पढ़ें-Israel Hamas War: गाजा में 20 वर्षीय भारतीय मूल के इजरायली जवान की मौत, हमास से ले रहा था लोहा

दुनिया के लिए दूसरा झटका

रूस यूक्रेन युद्ध के चलते आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही दुनिया को इजरायल हमास युद्ध झटका दे सकता है. इस युद्ध को लेकर वर्ल्ड बैंक के चीफ इकोनॉमिस्ट इंजरमित गिल ने कहा कि रूस यूक्रेन युद्ध के बाद खाड़ी क्षेत्र में ताजा विवाद कमोडिटी मार्केट के लिए बड़ा झटका लेकर आया है. इसके चलते ग्लोबल इकोनॉमी की राह में व्यवधान पैदा कर सकता है. विश्व बैंक के अधिकारी ने कहा है कि पॉलिसीमेकर्स को बेहद सजग रहने की जरुरत है. अगर ये युद्ध और फैला तो रूस और यूक्रेन युद्ध के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए दोहरा झटका होगा, जिसके चलते महंगाई बढ़ने के आसार हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago