खेल

IND vs SL: भारत ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 302 रनों से रौंदा, दर्ज की दूसरी सबसे बड़ी जीत, टॉप 5 में ये टीमें शामिल

India Biggest Win in World Cup: वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के विजय रथ को रोकना अब किसी भी टीम के लिए मुश्किल नजर आ रहा है. भारत ने अपने विश्व कप के 7वें मुकाबले में श्रीलंका को 302 रनों से रौंद दिया. पहले भारत के बल्लेबाजों ने श्रीलंका के गेंदबाजों के छक्के छुड़ाए. उसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को अपने तूफान में उड़ा दिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को 358 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया. इसके जवाब में श्रीलंका की टीम बेबस नजर आई. उसके सभी बल्लेबाज लाचार नजर आए और पूरी टीम महज 55 रनों पर ऑल आउट हो गई. इसके अलावा इस मैच में रिकॉर्ड्स की बारिश हो गई.

भारतीय तेज गेंदबाजों के कहर के सामने श्रीलंका के बल्लेबाज खड़े भी नहीं हो पाए. मोहम्मद शमी ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी की बदौलत 5 विकेट लिए. वहीं सिराज ने 3 तो बुमराह और जडेजा को 1-1 विकेट मिला. इसके साथ श्रीलंका की टीम 19.4 ओवरों में मात्र 55 रनों पर सिमट गई. भारत ने वनडे वर्ल्ड कप इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की. भारत ने रिकॉर्ड 302 रनों से लंका को मात दी. चलिए अब आपको वर्ल्ड कप इतिहास सबसे बड़ी 5 जीतों के बारे में बताते हैं.

वर्ल्ड कप इतिहास के पांच सबसे बड़ी जीत

वर्ल्ड कप इतिहास की भारत की यह सबसे बड़ी दूसरी जीत है. हालांकि इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने पहली सबसे बड़ी जीत हासिल की थी. ऑस्ट्रेलिया नीदरलैंड्स के खिलाफ 309 रनों से जीत दर्ज की थी. टीम इंडिया अब दूसरी ऐसी टीम बन गई है, जिसने वनडे वर्ल्ड कप में 300 से ज्यादा रनों से जीत दर्ज की है.

यह भी पढ़ें- IND vs SL: शमी-सिराज का कहर, 55 रनों पर श्रीलंका ढेर, रोहित ब्रिगेड की सेमीफाइनल में एंट्री

2015 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने तीसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की थी. उसने अफगानिस्तान को पर्थ में 275 रनों से हरा दिया था. इसके बाद चौथे नंबर पर भी भारतीय टीम ही है. उसने 2007 के विश्व में बरमूडा को 257 रनों से रौंद दिया था. तब भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 414 रन बनाए थे.  वहीं पांचवे नंबर साउथ अफ्रीका की टीम है जिसने 2015 के विश्व कप में वेस्टइंडिड को 257 रनों से ही हरा दिया था.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago