Israel India relations (AI Image)
Israel India relations: गुरुवार (9 अप्रैल) को तड़के सुबह इजरायल ने हिजबुल्लाह (Israel Hezbollah conflict) पर हमला कर एक बार फिर मिडिल ईस्ट में तनाव के स्थिति बना दी है. हालांकि इस बीच भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने वैश्विक तनाव के बीच भारत के संतुलित और स्वतंत्र रुख की सराहना की है. उन्होंने कहा कि भारत मौजूदा परिस्थितियों में भी अपने राष्ट्रीय हितों को मजबूती से आगे बढ़ा रहा है और अंतरराष्ट्रीय मामलों में संतुलित नीति अपना रहा है.
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर क्या कहा? (Strait of Hormuz crisis)
रूवेन अजार ने खास तौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री आवाजाही की आजादी पर भारत के रुख की तारीफ की. गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए इजरायल राजदूत ने कहा कि व्यापारिक जहाजों का बिना किसी रुकावट के आना-जाना बहुत जरूरी है. उनका मानना है कि सभी देशों को मिलकर अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करना चाहिए, ताकि समुद्री रास्तों पर किसी तरह का दबाव या बाधा न बने.
अजार ने आगे कहा कि भारत और इजरायल के बीच संबंध काफी मजबूत हैं, खासकर पीएम नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के बाद. इस यात्रा के बाद रक्षा, तकनीक, इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा है. दोनों देशों के बीच लगातार साझेदारी मजबूत हो रही है.
सीजफायर और शांति की उम्मीद
भारत ने हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच हुए सीजफायर का स्वागत किया है. भारत का मानना है कि बातचीत और कूटनीति ही किसी भी संघर्ष का स्थायी समाधान है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस संघर्ष से न केवल लोगों को नुकसान हुआ है, बल्कि ऊर्जा सप्लाई और वैश्विक व्यापार भी प्रभावित हुआ है.
ईरान के खिलाफ कई देश एकजुट- इजरायल राजदूत
अजार ने कहा कि ईरान की गतिविधियों को लेकर अब कई देश एकजुट हो रहे हैं. उनके अनुसार, दुनिया अब इस खतरे को बेहतर तरीके से समझ रही है. उन्होंने उम्मीद जताई कि ईरान अमेरिका के साथ मिलकर शांति की दिशा में आगे बढ़ेगा और अपने परमाणु कार्यक्रम से जुड़े मुद्दों को सुलझाएगा.
ये भी पढ़ें: लाशों के ढेर पर खड़ा सीजफायर! इजरायल ने हिजबुल्लाह के गढ़ में घुसकर मारा, ईरान की जवाबी कार्रवाई से दुनिया सन्न
आगे की रणनीति और चेतावनी
इजरायली राजदूत ने कहा कि उनकी सैन्य कार्रवाई पूरी हो चुकी है और अब कूटनीति को मौका मिलना चाहिए. उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप की 15 सूत्रीय योजना का भी जिक्र किया और उम्मीद जताई कि ईरान इस पर सहयोग करेगा.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





