Israel Iran conflict Indian advisory: इजरायल ने शनिवार सुबह ईरान पर आकस्मिक ‘प्रीएम्प्टिव स्ट्राइक’ यानी पहले हमला बोल दिया है, जिससे मिडिल ईस्ट में हालात एकदम से नाजुक और खतरनाक हो गए हैं. इजरायली हमले के बाद अब ईरान ने बदले में ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से जबरदस्त पलटवार करने की धमकी दे दी है. इस बीच इस्राइल में वर्तमान सुरक्षा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भारतीय दूतावास ने भी सभी भारतीय नागरिकों के लिए विशेष सलाह जारी की है.
भारतीयों के लिए जारी की गई एडवाइजरी में क्या?
इस्राइल में वर्तमान सुरक्षा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों के लिए विशेष सलाह जारी की है. दूतावास ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी भारतीय बहुत ही सावधानी बरतें और हर पल सतर्क रहें.
क्षेत्र में जारी तनावपूर्ण माहौल के कारण भारतीय दूतावास ने भारतीय समुदाय से अपील की है कि वे इस्राइली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा समय-समय पर जारी किए जा रहे सभी सुरक्षा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि नागरिकों को बिना आवश्यकता के बाहर न निकलें और हमेशा आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रहें.
In view of the prevailing security situation in the region, all Indian nationals in Israel are advised to exercise utmost caution and remain vigilant at all times. Indian nationals are strongly advised to strictly adhere to the safety guidelines and instructions issued by the… pic.twitter.com/xFKQG2doTl
— ANI (@ANI) February 28, 2026
दूतावास के निर्देशों का पालन करने की सलाह
भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय छात्रों, श्रमिकों, पर्यटकों और निवासियों से अनुरोध किया है कि वे तत्काल दूतावास के साथ अपना पंजीकरण करवाएं ताकि आपात स्थिति में सहायता प्रदान की जा सके. दूतावास ने कहा है कि स्थिति को लगातार निगरानी में रखा जा रहा है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. सभी भारतीयों से अपेक्षा है कि वे दूतावास के निर्देशों का पूरी तरह पालन करें.
संबंधित खबर: Israel Attack On Iran: अमेरिका कहता रह गया, इजरायल ने कर दिया ईरान पर हमला: रक्षा मंत्री ने दी जानकारी
इजरायल में बजे सायरन
देशभर में सायरन बजे जा रहे हैं, लोग बंकरों में शरण ले रहे हैं और सेना हाई अलर्ट पर है. ईरान की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई, लेकिन क्षेत्रीय तनाव चरम पर पहुंच गया है. यह हमला दोनों देशों के लंबे समय से चल रहे परमाणु विवाद और प्रॉक्सी युद्धों का नया मोड़ हो सकता है. अमेरिका और अन्य सहयोगी देश नजर रखे हुए हैं, जबकि तेल कीमतें पहले ही उछलने लगी हैं. अगर ईरान ने जवाब दिया तो पूरे मध्य पूर्व में बड़ा युद्ध भड़क सकता है, जिसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


