Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

इजरायली सेना ने हमास चीफ याह्या सिनवार को किया ढेर, DNA जांच के बाद IDF ने की मौत की पुष्टि

याह्या सिनवार की मौत की पुष्टि होने के साथ ही ईरान ऑब्जर्बर ने भी वायरल तस्वीर देखने के बाद दावा किया है कि यह 100 फीसदी याह्या सिनवार से मैच खा रही है.

Yahya Sinwar

हमले के बाद की तस्वीर.

इजरायली हमले में हमास चीफ याह्या सिनवार के मारे जाने की पुष्टि इजरायली सेना ने डीएनए टेस्ट के बाद कर दी है. आईडीएफ का दावा है कि मलबे में मिले शव से सिनवार का डीएनए मिला है. आईडीएफ के दावे के बीच एक तस्वीर तेजी के साथ वायरल हो रही है. जिसमें याह्या सिनवार से काफी हद तक मेल खा रही है.

नए चीफ को लेकर चर्चा शुरू

याह्या सिनवार की मौत की पुष्टि होने के साथ ही ईरान ऑब्जर्बर ने भी वायरल तस्वीर देखने के बाद दावा किया है कि यह 100 फीसदी याह्या सिनवार से मैच खा रही है. इस बीच याह्या सिनवार के मारे जाने के बाद हमास के नए चीफ को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है.

यह भी पढ़ें- “तीन साल से ट्रूडो के साथ मेरे सीधे संबंध”, खालिस्तानी आतंकी Pannu ने किया चौंकाने वाला खुलासा

खालिद मशाल हो बन सकता है अगला चीफ

ईरान ऑब्जर्बर में दावा किया गया है कि अगर याह्या सिनवार वाकई मारा गया है तो उसके नए उत्तराधिकारी खालिद मशाल हो सकते हैं. वह याह्या सिनवार का काफी करीबी है और इसलिए उसका नया संभावित उत्तराधिकारी हो सकता है. ईरान ऑब्जर्वर ने दावा किया है कि इस समय खालिद मशाल तुर्की में है,लेकिन डर है कि इजरायली उसके उत्तराधिकारी होने की सूचना मिलने के बाद वहीं उसकी हत्या न कर दें.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital