इजराइल (Israel) के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने गुरुवार को यरुशलम स्थित अपने कार्यालय में भारत के राजदूत जे पी सिंह (J P Singh) से मुलाकात की. इस अहम बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-इजराइल (India-Israel) के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की. विशेष रूप से सुरक्षा और आर्थिक सहयोग के क्षेत्रों में चर्चा हुई.
नेतन्याहू ने जताई भारत आने की इच्छा
नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने भारत के साथ अपने रिश्तों को ‘गहरे और रणनीतिक’ बताते हुए जल्द भारत आने की इच्छा जताई. उन्होंने कहा कि मैं जल्द ही भारत आना चाहूंगा. साथ ही उन्होंने अमेरिका-भारत के बीच चल रहे टैरिफ विवाद में भारत के रुख का समर्थन करते हुए कहा कि,
“वाशिंगटन डीसी में यह है कि भारत एक मजबूत साझेदार है. नेतन्याहू ने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका दो बेहतरीन दोस्त हैं और उनके बीच इतनी गहरी दोस्ती है कि किसी भी समस्या का समाधान आसानी से निकाला जा सकता है.”
उन्होंने इस विवाद को जल्द सुलझाने की जरूरत पर भी जोर दिया.
सोशल मीडिया पर पोस्ट
इस बैठक को लेकर इजराइली पीएम कार्यालय ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की. जिसमें बताया गया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने पर विशेष रूप से सुरक्षा और आर्थिक मुद्दों पर बातचीत की.
नेतन्याहू ने क्या कहा?
दूसरी ओर, नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने विदेशी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि गाजा पर पूरी तरह से नियंत्रण पाने की इच्छा जताई. उन्होंने कहा कि इजराइल गाजा को हमास के आतंक से मुक्त करना चाहता है और वहां ऐसा नागरिक प्रशासन चाहता है जो न तो हमास हो और न ही इजराइल के विनाश की वकालत करता हो.
इसे भी पढ़ें- ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने PM Modi को किया फोन, इन मुद्दों पर हुई अहम बातचीत
यह बयान इजराइल की सुरक्षा नीति और भारत के साथ उसके बढ़ते संबंधों की दिशा को दर्शाता है. नेतन्याहू का भारत दौरे का संकेत दोनों देशों के बीच सहयोग को नई ऊंचाई तक ले जा सकता है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


