Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Istanbul Blast: तुर्की के इस्तांबुल में भीषण विस्फोट से 6 लोगों की मौत, 81 घायल, संदिग्ध गिरफ्तार

istambul attack

इस्तांबुल में ब्लास्ट

Istanbul Blast: तुर्की की राजधानी इस्तांबुल का बेहद ही भीड़-भाड़ वाला इलाका इस्तिकलाल में कल यानी रविवार (13 नवंबर) को बड़ा धमाका हुआ. इस धमाके में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 81 लोग घायल हैं. इस धमाके से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. हमले में शामिल एक संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. संदिग्ध से पूछताछ जारी है.

मंत्री ने लगाया आरोप

आंतरिक मंत्री सुलेमान सोयलू ने कहा कि इस्तांबुल में विस्फोट (Istanbul Explosion) करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बम धमाके के पीछे कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (Kurdistan Workers’ Party) पर हाथ होने का आरोप लगाया है.

विस्फोट में 6 लोगों की मौत

रविवार (13 नवंबर) शाम को इस्तांबुल के मध्य में एक व्यस्त इलाके में जोरदार विस्फोट हुआ था. इस विस्फोट में कम से कम 6 लोगों की मौत हुई और 81 लोग घायल हो गए थे. पुलिस के मुताबिक, धमाका रविवार शाम करीब 4 बजकर 15 मिनट पर इस्तिकलाल स्ट्रीट में हुआ था. धमाके के वक्त वहां काफी भीड़ थी. धमाके में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया.

विस्फोट नहीं, हमला है- राष्ट्रपति

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने इस भीषण विस्फोट को ‘हमला’ करार दिया है. फिलहाल, विस्फोट की वजह साफ नहीं हो सकी है. सरकारी समाचार एजेंसी ‘अनादोलू’ की रिपोर्ट के मुताबिक, विस्फोट की जांच करने का जिम्मा पांच अभियोजकों को दिया गया है.

ब्लास्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्लास्ट के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है.

ट्वीटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में आग की लपटें और तेज धमाका साफ तौर पर दिख रहा है. वहीं धमाके की आवाज सुनने के बाद बाजार में पैदल घुम रहे लोग इधर-उधर भागते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना है. ये धमाका शाम करीब 4 बजकर 20 मिनट पर हुआ. कई टीवी न्यूज मीडिया ने इस्तांबुल के बेयोग्लू जिले में लोकप्रिय इस्तिकलाल स्ट्रीट पर एम्बुलेंस और पुलिस को घटनास्थल की ओर जाते हुए दिखाया गया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital