Urdu Conclave 2026

अमेरिका ईरान को करेगा बर्बाद… अभी लंबा चलेगा युद्ध! उपराष्ट्रपति का बड़ा खुलासा

JD Vance US Iran conflict statement: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच जेडी वेंस के बयान ने ईरान युद्ध को लेकर नई उलझन पैदा कर दी है. उन्होंने एक ओर युद्ध जल्द खत्म होने की बात कही…

JD Vance Iran War US

US vice president jd vance

US Iran conflict: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) ने बड़ा बयान दिया है. पिछले एक महीने से लगातार अमेरिका और इजरायल ईरान पर हमला कर रहे हैं और इस बीच उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बयान ने सबको कन्फ्यूज कर दिया है. एक पॉडकास्ट में उपराष्ट्रपति ने ईरान के साथ चल रहे युद्ध को जल्द खत्म करने का दावा किया. हालांकि इसके विपरीत उन्होंने यह भी कहा कि जब तक ईरान को कमजोर नहीं किया जाएगा, तब तक युद्ध चलेगा.

‘ईरान को कमजोर करना लक्ष्य’

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एक पॉडकास्ट में कहा कि ईरान के खिलाफ चल रहा संघर्ष जल्द खत्म होने वाला नहीं है. उनका मानना है कि जब तक ईरान को कमजोर नहीं किया जाएगा, तब तक हालात सामान्य नहीं होंगे. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका इस लड़ाई को अधूरा छोड़कर नहीं जाएगा और ऐसा कदम उठाएगा ताकि भविष्य में फिर से हमला करने की जरूरत न पड़े. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि अमेरिका ईरान में लंबे समय तक मौजूद रहना नहीं चाहता. उपराष्‍ट्रपति वेंस के इस बयान से संकेत मिल रहे हैं कि ईरान के साथ अमेरिका की जंग अभी लंबी चल सकती है.

पाकिस्तान जाएंगे जेडी वेंस?

इस बीच, युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत की कोशिशें भी तेज हो रही हैं. पाकिस्तान ने खुद को अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ के रूप में पेश किया है. खबरें हैं कि जेडी वेंस जल्द ही पाकिस्तान जा सकते हैं, जहां इस मुद्दे पर अहम बैठक हो सकती है. बताया जा रहा है कि इस बैठक में अमेरिका के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं. पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी इस दिशा में सक्रिय हैं और उन्होंने हाल ही में अमेरिका व ईरान के नेताओं से बातचीत की है.


ये भी पढ़ें: क्या हैं ‘नो किंग्स’ रैलियां? ट्रंप के खिलाफ आक्रोश में अमेरिका के 50 शहर


वहीं, व्हाइट हाउस का कहना है कि ईरान के खिलाफ चल रहा सैन्य अभियान अपने लक्ष्य के करीब पहुंच चुका है. अमेरिकी प्रशासन के मुताबिक, यह ऑपरेशन काफी सफल रहा है और अब तक हजारों ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. साथ ही, अमेरिका ईरान के साथ बातचीत भी जारी रखे हुए है ताकि इस टकराव को खत्म किया जा सके.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read