Bharat Express DD Free Dish

लंदन में दो भगोड़ों की जबरा पार्टी! सात समंदर पार मोदी-विजय माल्‍या हुए वायरल; जोड़ी हुई सोशल मीडिया पर ट्रोल

लंदन में भगोड़े कारोबारी विजय माल्या के लिए ललित मोदी द्वारा आयोजित प्री-बर्थडे पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. इस आलीशान पार्टी को लेकर दोनों को जमकर ट्रोल किया जा रहा है.

Lalit Modi and Vijay Mallya at a party in London

आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने हाल ही में लंदन में भगोड़े कारोबारी विजय माल्या के लिए प्री-बर्थडे (जन्मदिन से पहले की पार्टी) का आयोजन किया गया. इस समारोह की तस्वीरे आते ही पूरे सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है.

पार्टी में कई हस्तियां मौजूद

मोदी के बेलग्रेव स्क्वायर स्थित आवास पर आयोजित इस शाम में बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार-शॉ, अभिनेता इदरीस एल्बा और फैशन डिजाइनर मनोविराज खोसला सहित कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं. फोटोग्राफर जिम राइडेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उस शाम की एक तस्वीर साझा करते हुए विजय माल्या के सम्मान में आयोजित “शानदार 70वें जन्मदिन से पहले की पार्टी” के लिए मोदी को धन्यवाद दिया. ललित मोदी ने भी अपने दोस्त के प्री-बर्थडे पार्टी अपने घर पर मनाने के लिए मेहमानों का आभार व्यक्त किया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jim Rydell (@jim_rydell)

सबसे अलग दिखने वाली छोटी बोतल

मेहमानों की सूची और सजावट की तस्वीरें तो हमेशा की तरह ऑनलाइन वायरल हो गईं, लेकिन मेज पर रखी एक छोटी सी चीज ने हमारा ध्यान सबसे ज्यादा खींचा. तस्वीर में एक पारदर्शी छोटी बोतल दिखाई दी, जिस पर नागा घोस्ट, सुलेख में एलके और मोंटे विबियानो लिखा हुआ था. छोटी सी बोतल की मौजूदगी से ऐसा लग रहा था मानो यह सिर्फ पार्टी में परोसे जाने वाले खाने से कहीं ज्यादा कुछ और संकेत दे रही हो.

ललित मोदी का नया ब्रांड

पार्टी से कुछ ही हफ्ते पहले, ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पर अपने नए ब्रांड, एलके चिली, के जल्द लॉन्च होने की घोषणा करते हुए लिखा, “हम अपने ब्रांड को दुनिया के सामने पेश करने के लिए बेताब हैं. जुड़े रहिए – जल्द लॉन्च हो रहा है.” उन्होंने इटली के अम्ब्रिया स्थित एस्टेट, कैस्टेलो मोंटे विबियानो को भी टैग किया था.


ये भी पढ़ें: भीख ने डुबो दी पाकिस्तान की इज्जत! सऊदी अरब ने 56,000 पाकिस्तानियों पर चलाया डंडा


सोशल मीडिया पर ट्रोल

इस आलीशान पार्टी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा. कई यूजर्स ने दोनों ललित मोदी और विजय माल्या को निशाना बनाते हुए कहा कि ये लोग सालों तक भारतीय अधिकारियों से बचते हुए इतना आनंद कैसे मना सकते हैं. कुछ ने मजाकिया टिप्पणियों के साथ केंद्र सरकार पर भी तंज कस दिया.

Lalit-Modi-And-Vijay-Mallya-Image

बता दें कि ललित मोदी और विजय माल्य पर भारत में धोखादड़ी के कई केस दर्ज है. विजय माल्या मार्च 2016 में भारत छोड़कर ब्रिटेन चले गए थे, जहां वे बैंक लोन धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहे हैं. वहीं लालित मोदी 2010 में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बाद भारत छोड़ चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read