Pakistani Beggars in Saudi Arabia: पाकिस्तान की बेइज्जती अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पुख्यात हो गई है. पहले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को रूस के राष्ट्रपति पुतिन के लिए इंतजार कराना पड़ा और अब सऊदी अरब (Saudi Arabia) ने हजारों पाकिस्तानी नागरिकों पर बड़ा एक्शन लिया है.
बता दें कि पाकिस्तान के नागरिक सऊदी अरब आकर भीख मांगते है (Pakistani Beggars), जिसे लेकर सऊदी सरकार कई बार पाकिस्तान को चेतावनी जारी कर चुकी है. लेकिन अब पानी सिर से ऊपर जाने के बाद सऊदी अरब सरकार ने 56 हजार पाकिस्तानियों को देश से निष्कासित (Saudi Arabia Deports 56,000 Pakistani) कर दिया है.
पहले जारी की थी चेतावनी (Saudi Arabia Action On Pakistan)
2024 में सऊदी अरब के धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने चेतावनी दी थी कि अगर हालात काबू में नहीं आए तो इसका असर पाकिस्तानी उमराह और हज यात्रियों पर पड़ सकता है. सऊदी अरब की सड़कों पर पाकिस्तानी भिखारियों की मौजूदगी साफ देखी जाती है. पिछले साल ही सऊदी अरब ने पाकिस्तान से कहा था कि वह उमराह वीजा का दुरुपयोग कर मक्का और मदीना पहुंचकर भीख मांगने वालों पर रोक लगाए.
बता दें कि पाकिस्तानी नागरिक उमराह वीजा पर मक्का और मदीना की इबादत के जरिए सऊदी अरब में घुसते हैं और इसके बाद यहां भिखारियों के गिरोहों में शामिल हो जाते हैं.
पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती
पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (FIA) के प्रमुख रिफ्फत मुख्तार ने कराची स्थित अखबार ‘द न्यूज इंटरनेशनल’ के हवाले से बताया कि ‘हाल ही में सऊदी अरब से संगठित भीख मांगने में शामिल 56,000 पाकिस्तानियों को निर्वासित (Saudi Arabia Action On Pakistani Beggars) किया गया.’
रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगठित भीख मांगने वाले गिरोहों को विदेश जाने से रोकने के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) ने 2025 में 66,154 यात्रियों को उड़ान भरने से रोक दिया. पाकिस्तन की संसद में ये आंकड़े नेशनल असेंबली की एक समिति ने तब जारी किए, जब पाकिस्तान ने हजारों नागरिकों को एग्जिट कंट्रोल लिस्ट (ECL) या नो-फ्लाई लिस्ट में डाल दिया. इसके तहत उन लोगों को चिन्हित किया गया है, जो बहार देश में जाकरी भीख मांग रहे हैं.
पकड़े गए 90 फिसदी भिखारी पाकिस्तानी
भिखारियों की समस्या सिर्फ सऊदी अरब के दो पवित्र स्थल मक्का और मदीना तक सीमित नहीं है. यूएई, कुवैत, अजरबैजान और बहरीन समेत कई पश्चिम एशियाई देशों में पाकिस्तानी भिखारी देखे जाते हैं. 2024 में ओवरसीज पाकिस्तानियों के सचिव जीशान खानजादा ने कहा था कि पश्चिम एशियाई देशों में हिरासत में लिए गए 90 प्रतिशत भिखारी पाकिस्तान से थे.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


