बाढ़ में बहता हुआ युवक
Rajasthan News: अजमेर में हुई मूसलाधार बारिश (flood in Ajmer) ने 50 साल पहले आई बाढ़ के पुराने मंजर की याद दिला दी है. ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह (Ajmer Dargah) के आसपास के इलाके जलमग्न हो गए हैं. इसी बीच दरगाह के निजाम गेट से भीतर प्रवेश कर रहा एक युवक अचानक तेज बहाव वाले पानी में असंतुलित होकर गिर गया और बह गया. उसे देख हर कोई हैरान रह गया. वहीं, निचली और कच्ची बस्तियों में पानी भरने से लोग घरों में कैद हो गए. दरगाह क्षेत्र, नाला बाजार, वैशाली नगर, कोटड़ा, श्रीनगर रोड जैसे इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति बनी रही. कई जगहों पर दुकानों और मकानों में पानी घुस गया.
ठीक 50 साल पहले 18 और 19 जुलाई 1975 को अजमेर भीषण बाढ़ की चपेट में आया था. एक बार फिर 18 जुलाई को ही शहरवासी वैसा मंजर देख रहे हैं. मूसलाधार बारिश ने पूरे अजमेर को पानी-पानी कर दिया. प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन लगातार बारिश से स्थिति पर नियंत्रण पाना चुनौती बना हुआ है. इस बीच कई इलाकों से भीषण बारिश से पैदा मुसीबत झेल रहे लोगों के वीडियो भी सामने आ रहे हैं.
सड़क की बाढ़ में बहा युवक
शुक्रवार रात को अजमेर में हुई मूसलाधार बारिश के बाद ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह क्षेत्र एक बार फिर जलमग्न (flood near Ajmer Dargah) हो गया. दरगाह के निजाम गेट से भीतर प्रवेश कर रहा एक आदमी अचानक तेज बहाव वाले पानी में असंतुलित होकर गिर गया. उसके हाथ में पानी की बोतल और खाने की थैली थी. उसे गिरते देख चार लोगों ने पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण सफल नहीं हो पाए. इसी दौरान पास मौजूद होटल कर्मचारी ने बहादुरी दिखाते हुए बहते हुए उसे पकड़ा और सुरक्षित बाहर निकाला. घटना इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
अजमेर में मूसलाधार बारिश के बाद नला बाजार में पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि एक युवक बहाव में बहता हुआ नजर आया. मौजूद लोगों ने तुरंत बहादुरी दिखाते हुए युवक को पकड़कर बाहर निकाला और उसकी जान बचाई.
#AjmerSharif #Ajmer #HeavyRain #Rajasthan #Rainpic.twitter.com/rSydxLpKzv— Shyamdatt Chaturvedi (@ShyamDatt_C) July 19, 2025
दुकान और खगों में घुसा पानी
दरगाह क्षेत्र के नल बाजार और दरगाह बाजार में बारिश का पानी नालियों से ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लगा. तेज बहाव में ठेले और बाइक तक बहते नजर आए. कुछ लोगों को पानी में गिरते और बहते हुए स्थानीय लोगों ने बचाया. साथ ही कुछ स्थानों पर दुकानों और घरों में भी पानी घुस गया. अजमेर के अलग-अलग इलाकों में जलभराव और तेज बहाव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. कई स्थानों पर सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं, जिससे आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
ये भी पढ़ें: एक जिस्म, दो जान…एक ने रचाई शादी दूसरी अविवाहित, अनोखी शादी देख दुनिया रह गई दंग
शहर के अन्य इलाकों में जलभराव
नेहरू नगर अंडरपास पुलिया, श्रीनगर रोड पर शुक्रवार देर रात करीब 1:50 बजे एक कार के पानी में डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया. भारी बारिश के चलते अंडरपास में जलभराव हो गया था, जिसमें एक कार सहित व्यक्ति फंस गया. सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया गया. टीम ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. कुछ ही देर में कार सहित फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इस सफल रेस्क्यू में सिविल डिफेंस के सदस्य सलमान, प्रेम सिंह रावत, मोनू चांदावत, महेंद्र मेघवंशी और मयंक ने अहम भूमिका निभाई.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


