Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मेक्सिको में सैन्य मेडिकल विमान हादसे का शिकार, मरीज समेत 5 की मौत

Mexico Plane Crash: मैक्सिको में बड़ा विमान हादसा हुआ है. टेक्सास के गैल्वेस्टन के पास मैक्सिकन नेवी का सैन्य मेडिकल विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया. हादसे में मरीज समेत 5 लोगों की मौत हो गई.

Mexico Plane Crash: अमेरिका के टेक्सास में गैल्वेस्टन तट के पास मैक्सिको की नौसेना का एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया. यह विमान मेडिकल मिशन पर था और इसमें कुल आठ लोग सवार थे. अमेरिकी कोस्ट गार्ड्स ने बताया कि हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि बाकी लोगों की तलाश के लिए समुद्र में सर्च ऑपरेशन जारी है.

कौन-कौन थे सवार?

मैक्सिको की नौसेना ने बयान जारी कर बताया कि विमान में चार नौसेना अधिकारी और चार नागरिक मौजूद थे, जिनमें एक बच्चा भी शामिल था. हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि मृतकों में कौन-कौन शामिल हैं. नौसेना ने इसे एक दुर्घटना बताया और कहा कि हादसे के कारणों की गहन जांच की जाएगी.

फाउंडेशन से जुड़े लोग भी सवार

विमान में सवार दो लोग ‘मिचू एंड माउ फाउंडेशन’ से जुड़े थे. यह संस्था गंभीर रूप से झुलसे मैक्सिकन बच्चों को इलाज और सहायता देती है. विमान इसी मेडिकल मिशन पर था और एक जले हुए मरीज को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था.

कहा हुआ एयर एंबुलेंस क्रैश?

हादसा सोमवार दोपहर गैल्वेस्टन के पास कॉजवे क्षेत्र में हुआ. यह जगह ह्यूस्टन से लगभग 50 मील दक्षिण-पूर्व में पड़ती है. विमान के समुद्र में गिरते ही स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं.

ये भी पढ़ें-भारत-न्यूजीलैंड एफटीए का ऐलान, 9 महीने में ऐतिहासिक समझौता

अमेरिकी तटरक्षक बल ने बताया कि दुर्घटना के बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. मैक्सिको की नौसेना भी स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर बचाव कार्य में जुटी है. टेक्सास डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी की माने तो फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड की टीमें भी जांच के लिए पहुंच चुकी हैं. वहीं, गैल्वेस्टन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने अपनी डाइव टीम, क्राइम सीन यूनिट, ड्रोन यूनिट और पेट्रोल टीम को तैनात किया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital