Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पाकिस्तान में एक और हाई प्रोफाइल मर्डर से दहल उठा क्वेटा, जमीयत उलेमा के मुफ्ती अब्दुल को अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से किया छलनी

पाकिस्तान के क्वेटा में एक और हत्या को अंजाम दिया गया है. अज्ञात हमलावरों ने जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के वरिष्ठ नेता मुफ्ती अब्दुल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

जमीयत के नेता मुफ्ती अब्दुल नूरजई

जमीयत के नेता मुफ्ती अब्दुल नूरजई

पाकिस्तान के क्वेटा में एक और हत्या को अंजाम दिया गया है. अज्ञात हमलावरों ने जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के वरिष्ठ नेता मुफ्ती अब्दुल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

एयरपोर्ट पर अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

यह घटना क्वेटा के एयरपोर्ट रोड पर हुई. जमीयत के नेता मुफ्ती अब्दुल बाकी नूरजई पर हमलावरों ने फायरिंग की. पुलिस का कहना है कि इस हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गए.

सुरक्षा बलों ने शुरू की जांच

आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा था, लेकिन बाद में अस्पताल प्रशासन ने उनकी मौत की पुष्टि की. फिलहाल इस हत्या मामले की जांच सुरक्षाबलों ने शुरू कर दी है.

BLA ने हाईजैक कर ली थी ट्रेन

इससे पहले 11 मार्च को क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस को बीएलए के विद्रोहियों ने हाईजैक कर लिया था. इस ट्रेन को दोपहर 1.30 बजे सिब्बी पहुंचना था. लेकिन बोलान के माशफाक टनल में हमला हुआ.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में बलूच आर्मी के लड़ाके मचा रहे कोहराम, 24 घंटे में किए 57 हमले, 100 से ज्यादा लोगों को किया मारने का दावा

इस हमले को BLA ने पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया था. BLA के लड़ाके पहले से ही घात लगाकर बैठे थे. हमले के लिए BLA ने अपने सबसे घातक लड़ाके मजीद ब्रिगेड और फतेह को तैयार किया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital