Bharat Express DD Free Dish

नेपाल में इंसानियत शर्मसार! जिंदा कुत्ते को पुल से उफनती नदी में फेंका, पशु प्रेमियों में भारी आक्रोश

Nepal Dog Cruelty: नेपाल के बझांग जिले से पशु क्रूरता का एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक महिला कथित तौर पर एक जिंदा पालतू कुत्ते को पुल से नीचे उफनती सेती नदी में फेंकती हुई दिखाई दे रही है.

nepal-animal-cruelty-case-dog-thrown-into-seti-river-pankot-bridge-viral-video-bajhang-nepal

नेपाल में इंसानियत शर्मसार! जिंदा कुत्ते को पुल से उफनती नदी में फेंका

Nepal Dog Cruelty: नेपाल के बझांग जिले से पशु क्रूरता का एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है. वीडियो में एक महिला कथित तौर पर एक जिंदा पालतू कुत्ते को पुल से नीचे उफनती सेती नदी में फेंकती हुई दिखाई दे रही है. घटना सामने आने के बाद नेपाल ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है.

बताया जा रहा है कि यह घटना बझांग जिले के चर्चित पनकोट ब्रिज की है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला कुत्ते को पुल की रेलिंग के पास ले जाती है और फिर उसे कई फीट नीचे बह रही तेज धारा वाली सेती नदी में फेंक देती है. नदी का बहाव इतना तेज है कि कुत्ते का अब तक कोई पता नहीं चल सका है.

पशु प्रेमियों में जबरदस्त गुस्सा

वीडियो वायरल होने के बाद पशु अधिकार कार्यकर्ताओं और पशु प्रेमियों ने इसे अमानवीय और क्रूर कृत्य बताया है. लोगों का कहना है कि बेजुबान जानवर के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता. सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग आरोपी महिला की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

मामले की गंभीरता को देखते हुए बझांग जिला पुलिस कार्यालय ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस की एक टीम ने पनकोट ब्रिज का निरीक्षण किया है और वायरल वीडियो के आधार पर महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

नेपाल के बझांग जिले में पड़ता है पुल

पनकोट ब्रिज नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत के बझांग जिले में स्थित है और जयपृथ्वी नगरपालिका के वार्ड 10 और 11 को जोड़ता है. यह पुल सेती नदी पर बना है, जो अपने तेज बहाव और गहरी घाटियों के लिए जानी जाती है.

ये भी पढ़ें- ‘चीखती रहीं महिलाएं, पटरी पर बिछीं लाशें’… यूपी में ट्रेन हादसे का 21 सेकेंड का भयानक VIDEO हुआ वायरल

पशु अधिकार संगठनों ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. उनका कहना है कि ऐसे मामलों में कड़ी सजा ही भविष्य में इस तरह की क्रूर घटनाओं को रोक सकती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read