नेपाल में पानी के तेज बहाव के बीच लोग नदी में उतरकर तैरकर आ रहे रसोई गैस सिलेंडर, घरेलू सामान और लकड़ी लूटते नजर आ रहे हैं.
Nepal News: 26 अगस्त दिन बुधवार को तिब्बत के रास्ते नेपाल में घुसे बाढ़ ने जबरदस्त तबाही मचाई. इस जनसैलाब में नेपाल के दो जिलों, रसुवा और धाडिंग में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया. गांव के गांव पानी में बह गये. इस भयानक बाढ़ के रास्ते में जो भी आया चाहे पुल हो-सड़क हो या टावर सबकुछ खत्म हो गया.
इस मानवीय त्रासदी के बीच एक चिंता और हैरान करने वाली तस्वीर भी सामने आई है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्थानीय लोग उफनती नदी के किनारों पर अपनी जान जोखिम में डालते दिख रहे हैं. पानी के तेज बहाव के बीच लोग नदी में उतरकर तैरकर आ रहे रसोई गैस सिलेंडर, घरेलू सामान और लकड़ी लूटते नजर आ रहे हैं.
एक तरफ जहां बाढ़ ने सैकड़ों परिवारों को बेघर कर दिया है और इलाके में हाहाकार मचा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ जान की परवाह किए बिना सामान बटोरने की यह होड़ हैरान करने वाली है. वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक इस लूट कांड में जरा सी भी चूक लोगों को मौत के मुंह में धकेल सकती है.
आपदा में अवसर का खेल नेपाल में बाढ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहा है। लोग जान जोखिम में डाल कर नदी में उतर कर बह कर आए सामान सिलिंडर आदि लूट रहे हैं। pic.twitter.com/MPOTInNoKv
— thehillnews.in (@thehill_news) August 26, 2026
भारी बारिश और एवलांच है हादसे की वजह
नेपाल में अचानक आई इस बाढ़ के बाद अब नेपाल की सेना रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. लोगों को बचाने के लिए नेपाली सेना की तरफ से 12 हेलीकॉप्टर तैनात किये गए हैं.
इतना बड़ा जनसैलाब कैसे आया इसके बारे में कुछ साफ जानकारी सामने नहीं आई है. चर्चा है कि तिब्बत में भारी बारिश और एवलांच की वजह से ये हादसा हुआ है.
तिब्बत से निकली नदी ने नेपाल में मचाई तबाही
ये बाढ़ मुख्य रूप से भोटेकोशी नदी में आई. यह नदी तिब्बत से निकलकर नेपाल में आती है. इसी रास्ते यह बाढ़ तिब्बत की तरफ से नेपाल में घुसी और जमकर तबाही मचाई.
ये भी पढ़ें- नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही पर दुखी हुए पीएम मोदी, बालेंद्र शाह से बात कर मदद का दिया भरोसा
जानकारी के मुताबिक यह तबाही तब आई जब तिब्बत के फ्लड वाले इलाके में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया. इस भूकंप का केंद्र गोसाईंकुंड से 47 किलोमीटर उत्तर में था. माना जा रहा है कि इस भूकंप के बाद तिब्बत में एवलांच आया जो कि भोटेकोशी नदी में जा गिरा. माना जा रहा है कि इसके बाद ही ये तबाही सामने आई.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


