Bharat Express DD Free Dish

जब Gen-Z प्रोटेस्ट के बीच PM ओली ने नेपाल आर्मी चीफ से मांगी मदद, सेना प्रमुख ने रख दी थी ये अजीबोगरीब शर्त

Nepal Gen Z Protests: नेपाल में Gen Z आंदोलन के बीच केपी ओली की सरकार गिर गई. रिपोर्ट के अनुसार सेना प्रमुख ने हेलीकॉप्टर देने से पहले ओली के सामने अजीबोगरीब शर्त रख दी. चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या है वो शर्त?

Nepal Gen Z Protests

Nepal Gen Z Protests: नेपाल में युवाओं, खासकर Gen Z के नेतृत्व में बड़ा आंदोलन हुआ. यह विरोध धीरे-धीरे हिंसक हो गया और आखिरकार केपी शर्मा ओली की सरकार गिर गई. अब सुशीला कार्की की अगुवाई में एक अंतरिम सरकार बनाई गई है.

सेना प्रमुख ने रख दी थी ये शर्त

इस बीच उकेरा की रिपोर्ट ने नया खुलासा किया है. रिपोर्ट में कहा गया कि जब हालात बेकाबू हुए तो पूर्व प्रधानमंत्री ओली ने सेना से हेलीकॉप्टर की मांग की थी. लेकिन तब सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल ने शर्त रखी हेलीकॉप्टर तभी मिलेगा, जब आप पद से इस्तीफा देंगे.

इस्तीफे के बाद मिली उड़ान

रिपोर्ट के मुताबिक ओली के आवास पर तुरंत इस्तीफे का मसौदा तैयार किया गया. जब राष्ट्रपति कार्यालय ने इस्तीफा स्वीकार किया, तब सेना का हेलीकॉप्टर उनके निवास बालूवाटार पहुंचा. इसके बाद सेना ने ओली और उनकी पत्नी को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला.

ये भी पढ़ें: नेपाल के इतिहास का सबसे बड़ा बीमा क्लेम, जेन-जी आंदोलन से इतना हुआ नुकसान कि जानकर चौंक जाएंगे आप

सेना की सुरक्षा में गुजरे दिन

खबर है कि आंदोलन के दौरान ओली ने 9 दिन नेपाल सेना की सुरक्षा में बिताए. माना जा रहा है कि इस दौरान वह काठमांडू के पास शिवपुरी वन क्षेत्र में ठहरे हुए थे. अब ओली सेना बैरक छोड़कर एक निजी स्थान पर चले गए हैं. हालांकि, उनका नया ठिकाना कहां है, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.

नेपाल में क्यों भड़का Gen Z का गुस्सा?

ऑनलाइन आक्रोश से शुरू हुआ यह आंदोलन दशकों में नेपाल में युवाओं के नेतृत्व में हुए सबसे उग्र आंदोलन में बदल गया. इसकी चिंगारी 26 सोशल मीडिया ऐप्स पर बैन लगाने से भड़की, जिस नेपाल में 21% युवा बेरोजगारी और घोर असमानताओं के बीच नेपो किड्स आलीशान जीवन जी रहे थे. वायरल ‘नेपो बेबी’ कैंपेन ने दिखाया कि कैसे शासक परिवारों ने बेहिसाब पैसा, विशाल संपत्तियां जमा कीं और भ्रष्ट व्यवस्था से फायदा उठाया. ‘ऑनलाइन बोलना काफी नहीं है, हमें सड़कों पर उतरना होगा’ के नारे के परिणामस्वरूप सड़कों पर प्रदर्शन शुरू हो गए.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read