Bharat Express DD Free Dish

LIVE टीवी पर सोती दिखी न्यूज एंकर, VIDEO वायरल हुआ तो लोगों ने दिया चौकाने वाला रिएक्शन

अमेरिका में लाइव बुलेटिन के दौरान न्यूज एंकर डोमिनिक डिलन को झपकी आ गई. एंकर के दो छोटे बच्चों की मां होने की बात सामने आने पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करने के बजाय पूरा सपोर्ट दिया.

News Anchor Sleeps On Live TV viral video Internet Supports Working Mother

Viral Video: आज के समय में छोटी सी भी चूक आपको सोशल मीडिया पर मीम्स और ट्रोलिंग का मटेलियल बना सकती है. इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जो टीवी पर लाइव न्यूज एंकरिंग कर रही एक महिला एंकर का है. लेकिन इस वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया, जिसने ट्रोलिंग की जगह इंसानियत की एक नई मिसाल कायम की.

लाइव बुलेटिन के दौरान झपकी आंखें

यह मामला अमेरिका के मेम्फिस शहर स्थित ‘FOX13’ न्यूज चैनल का है. एंकर डोमिनिक डिलन लाइव बुलेटिन पढ़ रही थीं, तभी अचानक कुछ सेकंड के लिए उनकी आंखें बंद हो गईं और उन्हें हल्की सी झपकी आ गई. यह पल कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते इसकी क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई.

शुरुआत में लगा कि लोग एंकर की इस गलती पर उनका जमकर मजाक उड़ाएंगे, लेकिन जो हुआ वह इसके बिल्कुल उलट.

कैसे बदला लोगों का नजरिया

वीडियो वायरल होने के बाद जब सच्चाई सामने आई, तो लोगों का नजरिया पूरी तरह बदल गया. दरअसल, डोमिनिक डिलन दो छोटे बच्चों की मां हैं और हाल ही में मैटरनिटी लीव खत्म कर काम पर लौटी थी. छोटे बच्चों की देखभाल, रात भर अधूरी नींद और सुबह तड़के काम पर पहुंचने की वजह से वे काफी थकी हुई थीं.

ट्रोल करने के बजाय मिला सपोर्ट

सच्चाई पता चलते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने एंकर को ट्रोल करने के बजाय उनका समर्थन किया. यूजर्स ने लिखा कि वर्किंग मदर्स के लिए घर और नौकरी एक साथ संभालना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है. लोगों ने कहा, ‘वह कोई मशीन नहीं, इंसान हैं. उन्हें जज करने के बजाय थोड़ा प्यार और सहारा दीजिए.’

वहीं, डोमिनिक ने इस स्थिति को हल्के-फुल्के अंदाज में लिया और सपोर्ट करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया.

ये भी पढ़ें: इंडोनेशिया में समुद्र के बीच नाव में आग लगने से 5 की मौत, 41 लोग लापता

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read