Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

NIA के मोस्ट Wanted गैंगस्टर और खालिस्तान समर्थक सुक्खा दुनिके की कनाडा में गोली मारकर हत्या

कनाडा में मोगा जिले के दविंदर बंबीहा गिरोह के सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनिके की बुधवार (20 सितंबर) की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई.

सुक्खा दुनिके की गोली मारकर हत्या

कनाडा में मोगा जिले के दविंदर बंबीहा गिरोह के सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनिके की बुधवार (20 सितंबर) की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई. सुक्खा दुनिके को हमलावरों ने 15 गोलियां मारी. आनन-फानन में दुनिके को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी मौत हो गई.खबरों के अनुसार कनाडा के विन्निपेग में गैंग लैंड फायरिंग में गैंगस्टर सुखदूल सिंह मौत हो गई है, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है.

सुखदुल सिंह उर्फ सुक्खा की गोली मारकर हत्या

सुखदुल सिंह उर्फ सुक्खा की हत्या को ठीक उसी तरह से अंजाम दिया गया है. जैसे इसी साल 19 जून को सर्रे में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की गई थी. निज्जर की भी गोलियों से भूनकर हत्या की गई थी.

यह भी पढ़ें- Justin Trudeau: दिल्ली में ट्रुडो ने क्यों बनाई थी प्रेसिडेंशियल सुइट से दूरी, 5 दिन रुकने के बाद वापस लौटे थे कनाडा?

पंजाब से सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनिके साल 2017 में जाली पासपोर्ट के जरिए कनाडा फरार हो गया था. जिसे NIA ने वॉन्टेड घोषित किया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital