नॉर्थ कोरिया ने हाल ही में दो नए एयर डिफेंस मिसाइलों का सफल परीक्षण किया है. इसकी जानकारी रविवार को नॉर्थ कोरिया की सरकारी मीडिया ने दी. इस दौरान नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन भी मौजूद रहे.
नॉर्थ कोरिया की सरकारी मीडिया ने बताया कि यह परीक्षण शनिवार को हुआ. इसमें नई और बेहतर तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है. जिसकी वजह से नॉर्थ कोरिया का युद्ध क्षमता काफी मजबूत हुआ है.
हालांकि इस दौरान मिसाइलों और टेस्ट कहां पर हुआ (टेस्ट साइट) के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई.
एक बार में ही अलग-अलग टारगेट्स को कर सकती हैं नष्ट
नॉर्थ कोरिया ने बताया कि ये मिसाइलें एक बार में ही अलग-अलग टारगेट्स को डिटेक्ट कर सकती हैं और उन्हें नष्ट कर सकती हैं. अब तानाशाह किम जोंग उन ने एयर डिफेंस मिसाइलों के विकास को लेकर अपने रक्षा वैज्ञानिकों को एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है.
ये भी पढ़ें- विदेशी निवेश मामले में चीन ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली तिमाही में चीन में विदेशी निवेश 467.34 अरब युआन तक पहुंचा
म्युंग-ट्रंप को किम जोंग उन ने दिया जवाब
नॉर्थ कोरिया की यह मिसाइल टेस्टिंग दक्षिण कोरिया और अमेरिका के राष्ट्रपति की मुलाकात से पहले हुई है. जिसे म्युंग-ट्रंप को किम जोंग उन का जवाब बताया जा रहा है.
गौरतलब है कि सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के बीच बैठक होने वाली है. वहीं किम जोंग उन ने इसी महीने अमेरिका-दक्षिण कोरिया संयुक्त सैन्य अभ्यास की भी निंदा की थी.
जापान में हैं साउथ कोरिया के राष्ट्रपति
इस समय साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग जापान के पीएम शिगेरु इशिबा से मुलाकात करने के लिए जापान पहुंचे हुए हैं. उन्होंने यहां पर नॉर्थ कोरिया, बिजनेस सहित कई मुद्दों पर चर्चा की.
साउथ कोरिया और अमेरिका ने कुछ दिनों पहले किम से फिर बातचीत करने की कोशिश की थी. जिसमें उन्होंने किम से परमाणु कार्यक्रमों को बंद करने की बात कही थी. वहीं किन जोंग उन ने नॉर्थ कोरिया के परमाणु कार्यक्रमों और मिसाइलों के निर्माण को बंद करने से इनकार कर दिया है.
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


