Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Video: “हम तो पहले से चांद पर रह रहे”, मिशन चंद्रयान की सफलता पर पाकिस्तानी शख्स ने क्यों कहा ऐसा…जवाब सुनकर हंसी से लोटपोट जाएंगे आप

Pakistan Man Viral Video: एक शख्स दूसरे पाकिस्तानी शख्स से भारत के चांद पर पहुंचने को लेकर सवाल पूछता है तो उसका जवाब सुनकर हर कोई हैरान रह गया. उसने हंसते हुए जवाब दिया आपको पता है हम तो पहले से ही चांद पर रह रहें हैं.

चंद्रयान 3 के सवाल पर पाकिस्तानी शख्स का वीडियो हुआ वायरल

Pakistani viral video on Chandrayan 3: चांद पर भारत के मिशन चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3) के सफलतापूर्वक पहुंचने की हर कोई तारीफ कर रहा है. दुनियाभर में भारत का डंका बज रहा है. वहीं इस बीच पाकिस्तान के एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहा रहा है कि हम तो पहले से ही चांद पर रह रहे हैं. दरअसल इस वीडियो में एक शख्स दूसरे पाकिस्तनी शख्स से भारत के चांद पर पहुंचने को लेकर सवाल पूछता है तो उसका जवाब सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है. उसने हंसते हुए जवाब दिया आपको पता है हम तो पहले से ही चांद पर रह रहैं हैं.

दरअसल उस शख्स ने अपने देश की खामियां गिनाते हुए कहा कि चांद पर पानी नहीं और यहां (पाकिस्तान) भी नहीं है, फिर उसने कहा वहां पर गैस भी नहीं है और वो यहां भी नहीं है. इसके बाद उसने बिजली को लेकर भी कहा कि चांद पर बिजली नहीं और हमारे यहां भी नहीं है.

‘हम तो पहले सी चांद पर रह रहे हैं’

पाकिस्तानी शख्स के भारत के चांद पर पहुंचने को लेकर दिया गया यह जवाब अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. उसने यह भी कहा कि भारत तो पैसे लगाकर चांद पर जा रहा है और हम तो पहले से ही यहां जी रहे हैं. अंतरिक्ष की दुनिया में भारत ने बुधवार को ऐतिहासिक पड़ाव पार किया. भारत का चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग कर गया है. इसके साथ ही ऐसा करने वाला भारत विश्व का पहला देश बन गया है. जैसे ही चंद्रयान 3 चांद की सतह को छुआ, वैसे सभी देशवासी खुशी से झूम उठे. इससे पहले भारत के वैज्ञानिक पल-पल लैंडर के पैरामीटर चेक कर रहे थे.

यह भी पढ़ें-  Chandrayaan-3: लैंडर से बाहर निकलकर ‘प्रज्ञान’ ने किया ‘मून वॉक’, चांद की सतह पर छोड़े अशोक स्तंभ और ISRO के निशान

दुनिया भर से मिल रहीं बधाइयां

भारत के मिशन को सफलतापूर्वक चांद के साउथ पोल में पहुंचाने पर इसरो के वैज्ञानिकों को दुनियाभर से बधाइयां मिल रही हैं. हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. दरअसल भारत का यह मिशन उतना भी आसान नहीं था. खिरी क्षणों में लैंडर जैसे-जैसे चांद की सतह के करीब आ रहा था, धड़कनें बढ़ रही थीं. हालांकि उम्मीद के मुताबिक लैंडर अपने तय रूट पर रहा और आखिर में वह पल आ गया जिसका पूरे देश को इंतजार था.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest