Bharat Express DD Free Dish

दुनिया

अब्दुल अज़ीज़ ईसर पंजाब प्रांत के भक्कर ज़िले के अशरफवाला, कल्लूर कोट क्षेत्र का रहने वाला था और जैश के शीर्ष नेतृत्व में शामिल था. वह लंबे समय से भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा था और कई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड भी माना जाता था.

प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख और 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकवादी हमले पर साझा विचारों को समझने के लिए दक्षिण अमेरिकी देश को धन्यवाद दिया.

एलन मस्क के पिता एरोल मस्क बोले- "मुझे लगता है कि अगर पूरी दुनिया महादेव का अनुसरण करे, तो सब ठीक हो जाएगा. मैं कोई विशेषज्ञ नहीं हूं, लेकिन मैं इससे मोहित हूं. सनातन धर्म बहुत प्राचीन है."

एलन मस्क के पिता एरोल मस्क छह दिवसीय भारत यात्रा पर पहुंचे हैं. इस दौरान वे ग्रीन टेक्नोलॉजी, EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और सर्वोटेक रिन्यूएबल के प्लांट का दौरा करेंगे, साथ ही राम मंदिर के दर्शन और नीति निर्माताओं से मुलाकात भी करेंगे.

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने मस्तुंग, बलूचिस्तान में लेवीज फोर्स और पाकिस्तानी सेना पर बड़े हमले किए, पुलिस स्टेशन और चेकपोस्ट पर कब्जा किया. संगठन ने छह लेवीज कर्मियों को बंधक बनाने और बाद में रिहा करने का दावा किया है.

कोलोराडो के बोल्डर में इजरायली बंधकों की रिहाई की मांग कर रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर मोलोटोव कॉकटेल और फ्लेमथ्रोवर से हमला हुआ, जिसमें छह वरिष्ठ नागरिक घायल हुए. एफबीआई ने इसे लक्षित आतंकवादी हमला बताया है.

बीजेपी के सांसद गुलाम अली खटाना , जो बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं , ने आतंकवाद का समर्थन करने के लिए पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया.

रविवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन की सुरक्षा सेवा और ऑपरेशन में शामिल सभी लोगों को धन्यवाद दिया और बताया कि ऑपरेशन में 117 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया.

शशि थरूर ने कहा, " कोलम्बिया में , दुर्भाग्यवश ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एक बयान जारी किया गया था , जिसमें भारत के बारे में कुछ कहने के बजाय वास्तव में पाकिस्तानी पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई थी.

जनता दल यूनाइटेड के सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल इंडोनेशिया की सफल यात्रा के बाद शनिवार को मलेशिया के कुआलालंपुर पहुंचा.