Bharat Express DD Free Dish

दुनिया

US Voter Data Breach: व्हाइट हाउस ने दावा किया है कि चीन और उसके सहयोगियों ने 22 करोड़ अमेरिकी नागरिकों का वोटर रजिस्ट्रेशन डेटा हासिल कर लिया है.

अमेरिका ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए भारत, चीन, रूस और ईरान की 6 एंटिटीज पर प्रतिबंध लगाए हैं. वॉशिंगटन का आरोप है कि ये संस्थाएं ईरानी सैन्य नेटवर्क और प्रतिबंधित एयरलाइन महान एयर को सहयोग दे रही थीं.

एफबीआई ने जग्गू भगवानपुरिया गैंग के कथित सदस्य गुरप्रीत सिंह को वांटेड घोषित कर उसके खिलाफ फेडरल अरेस्ट वारंट जारी किया है. अमेरिकी एजेंसियां ड्रग तस्करी और अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के नेटवर्क की जांच में भारतीय एजेंसियों के साथ भी समन्वय कर रही हैं.

Trump Gaza Peace Deal: डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा के लिए नए शांति समझौते का दावा किया है. लेकिन क्या यह पहले के असफल सीजफायर समझौतों से अलग साबित होगा? जानिए इसकी चुनौतियां और संभावनाएं.

पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने स्वीकार किया कि देश का मौजूदा प्रशासनिक और राजनीतिक सिस्टम बिखर चुका है. उनके बयान के बाद पाकिस्तान की आर्थिक और राजनीतिक स्थिति पर नई बहस शुरू हो गई है.

Gaza Peace Deal: डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा को लेकर ऐतिहासिक समझौते का दावा किया. हमास के निरस्त्रीकरण, नई फिलिस्तीनी सरकार और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बल की योजना पर जानिए पूरी जानकारी.

SHEIKH HASINA RETURN Updates: बांग्‍लादेश से 2024 में जान बचाकर भारत में शरण लेने वाली पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अब वापस अपने मुल्‍क जाना चाहती हैं. उनका एक बयान आने के बाद अब बांग्लादेश के कानून मंत्री ने उन्‍हें 'मौत की सजा' याद दिलाई है.

Nepal Communal Violence: नेपाल में दो समुदायों के बीच शुरू हुई हिंसक झड़प अब कई जिलों तक फैल गई है. हालात को देखते हुए प्रशासन ने धनुषा, सिराहा और सुनसरी के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया है. हिंसा और विरोध प्रदर्शन के कारण मधेस और कोशी प्रांत में तनाव बना हुआ है.

PoK में कथित मानवाधिकार उल्लंघनों के विरोध में बर्मिंघम और जम्मू में प्रदर्शन हुए. बर्मिंघम में पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास के बाहर प्रदर्शन हुआ, जबकि जम्मू में प्रदर्शनकारियों ने असीम मुनीर का पुतला जलाया.

'द न्यूयॉर्क टाइम्स' द्वारा PoK को 'Pakistani Kashmir' लिखे जाने पर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है. भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट कहा कि यह भारत का अवैध रूप से पाकिस्तान के कब्जे वाला क्षेत्र है और 'पाकिस्तानी कश्मीर' जैसी कोई मान्यता नहीं है.