Bharat Express DD Free Dish

अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर जवाबी हमला, अलग-अलग शहरों में तालिबान का ड्रोन अटैक

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव अब सैन्य संघर्ष में बदलता दिख रहा है. पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक के बाद अफगान तालिबान और डिफेंस फोर्सेज ने पाकिस्तान के शहरों पर ड्रोन हमले किए हैं.

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान द्वारा देर रात किए गए हवाई हमलों के बाद अफगान तालिबान और अफगान डिफेंस फोर्सेज ने बड़े पैमाने पर पलटवार शुरू कर दिया है. ताजा रिपोर्टों के मुताबिक अफगान सेना ने पाकिस्तान के कई शहरों को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमले किए हैं.

पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक

गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई इलाकों पर एयरस्ट्राइक की थी. इन हमलों में चार लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए. पाकिस्तान का दावा है कि उसने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया.

तालिबान का दावा

अफगान तालिबान सीमा सुरक्षा बल के प्रवक्ता अबिदुल्लाह उकाब ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. उनका कहना है कि कोहाट के सैन्य केंद्र, ब्रिगेड और कैंप पर ड्रोन हमले किए गए हैं. पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में धमाकों की खबरें हैं और प्रशासन हाई अलर्ट पर है.

‘ऑपरेशन जारी रहेगा’

तालिबान डिफेंस फोर्सेज ने साफ किया है कि यह अभियान अभी रुका नहीं है. उनका कहना है कि अफगान जमीन पर होने वाले हर हमले का जवाब अब पाकिस्तान की जमीन पर दिया जाएगा. सीमावर्ती इलाकों में भारी गोलाबारी और सैन्य हलचल देखी जा रही है.

ये भी पढ़ें-PM Kisan Update: आज 9 करोड़ किसानों के खाते में आएगी 22वीं किस्त, असम से पीएम मोदी दबाएंगे रिमोट का बटन

क्षेत्रीय स्थिरता का खतरा

इन हमलों ने दक्षिण एशिया में अस्थिरता का नया दौर शुरू कर दिया है. पाकिस्तान इसे आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई बता रहा है जबकि अफगानिस्तान इसे अपनी संप्रभुता पर हमला मान रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर जल्द संघर्ष विराम नहीं हुआ तो यह झड़प बड़े युद्ध में बदल सकती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read