Bharat Express DD Free Dish

पिज्जा के चक्कर में ख्वाजा आशिफ की हुई भारी बेइज्जती, पाकिस्तान ही नहीं पूरी दुनिया में हो रही है किरकिरी

Ashif Khwaja humiliation: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सियालकोट में जिस पिज्जा हट आउटलेट का उद्घाटन किया, उसे कंपनी ने फर्जी करार दिया. पिज्जा हट पाकिस्तान ने साफ किया कि यह न तो उनकी फ्रेंचाइजी है और न ही यम ब्रांड्स से जुड़ा है.

Ashif Khwaja humiliation: पाकिस्तान अक्सर सैन्य अभियानों में जीत का दावा करता है, लेकिन हकीकत कुछ और ही सामने आती है. इसका ताज़ा उदाहरण तब मिला जब वहां के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ एक नकली पिज़्ज़ा हट आउटलेट का उद्घाटन करते हुए विवादों में घिर गए.

तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया वायरल

सियालकोट कैंटोनमेंट में मंगलवार को ख्वाजा आसिफ ने पूरे आत्मविश्वास के साथ इस आउटलेट का रिबन काटा. उद्घाटन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गए. आम लोगों ने इसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड पिज़्ज़ा हट की नई फ्रेंचाइज़ी समझ लिया.

कंपनी का आधिकारिक बयान

कुछ ही समय बाद पिज़्ज़ा हट पाकिस्तान ने एक प्रेस नोट जारी कर साफ किया कि सियालकोट में खोला गया यह आउटलेट पूरी तरह फर्जी है. कंपनी ने कहा कि यह न तो उनकी अधिकृत फ्रेंचाइज़ी है और न ही यम ब्रांड्स से जुड़ा हुआ है. साथ ही यह रेस्टोरेंट उनके क्वालिटी स्टैंडर्ड्स और फूड सेफ्टी नियमों का पालन भी नहीं करता.

सरकारी विभागों में शिकायत दर्ज

पिज्जा हट पाकिस्तान ने इस मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित सरकारी विभागों में शिकायत दर्ज कराई है. उनका कहना है कि ट्रेडमार्क का गलत इस्तेमाल रोकने और फर्जी आउटलेट्स पर कार्रवाई करना बेहद ज़रूरी है.

सोशल मीडिया पर आलोचना

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर ख्वाजा आसिफ की जमकर आलोचना हुई. लोगों ने सवाल उठाए कि एक वरिष्ठ मंत्री ने किसी आउटलेट का उद्घाटन करने से पहले उसकी वैधता की जांच क्यों नहीं की. कई यूज़र्स ने इसे पाकिस्तान की प्रशासनिक लापरवाही का उदाहरण बताया.

असली आउटलेट्स की जानकारी

कंपनी के अनुसार, पाकिस्तान में इस समय केवल 16 अधिकृत पिज़्ज़ा हट आउटलेट हैं. इनमें से 14 लाहौर और 2 इस्लामाबाद में हैं. सियालकोट में कोई भी रजिस्टर्ड आउटलेट मौजूद नहीं है. कंपनी ने ग्राहकों को चेतावनी दी है कि वे केवल आधिकारिक चैनलों से ही जानकारी लें और नकली प्रतिष्ठानों से बचें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read