Bharat Express DD Free Dish

डर के साये में पाकिस्तान! रक्षा मंत्री को सता रहा भारत का खौफ, कहा- भारत सीधे दखल दे सकता है और जंग छेड़ सकता है

Pakistan Fears India Attack: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ घूम-घूमकर अपना डर बयां कर रहे हैं. पाकिस्तान को डर है कि दिल्ली और जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी घटना का बदला लेने के लिए वह पाकिस्तान के ऊपर हमला कर सकता है.

Pakistan Fears India Attack

Pakistan Fears India Attack: पाकिस्तान में भारत का खौफ इस कदर बढ़ गया है कि वहां की सरकार इस डर के साये में जी रही है कि भारत कहीं उनपर हमला ना कर दे. वहां के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ घूम-घूमकर अपना डर बयां कर रहे हैं. पाकिस्तान को डर है कि दिल्ली और जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी घटना का बदला लेने के लिए वह पाकिस्तान के ऊपर हमला कर सकता है. पाकिस्तानी डिफेंस मिनिस्टर कई बार ये बयान दे चुके हैं कि भारत उनके उपर हमला करेगा.

दरअसल पाकिस्तान अभी भी ऑपरेशन सिंदूर का दंश नहीं भूल पाया है. जब भारतीय सेना के जांबाजों ने पाकिस्तान को गहरे जख्म दिये. यहीं कारण है कि भारत ने पाकिस्तान को लेकर भले ही एक शब्द ना कहा हो, लेकिन भारत की चुप्पी भी पाकिस्तान को डरा रही है.

इंटरव्यू में ख्वाजा आसिफ ने बयां किया डर

पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ने पाकिस्तान के टीवी चैनल समा टीवी को दिये अपने एक इंटरव्यू में एक बार फिर भारत को लेकर अपना डर जाहिर किया. उन्होंने कहा कि हम भारत को किसी भी तरह से नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं. हम भारत को नजरअंदाज नहीं कर रहे हैं. हमने पूरी तैयारी कर रखी है और हम सबसे ज्यादा अलर्ट हैं. हम किसी भी तरह से भारत पर भरोसा नहीं कर सकते. हम (हमले) से इनकार नहीं कर सकते क्योंकि भारत सीधे दखल दे सकता है. वह वहां से (शायद अफगानिस्तान से) हमले जारी रख सकता है और अपनी स्ट्रैटेजी के हिसाब से पूरी तरह से जंग छेड़ सकता है.

हाई अलर्ट पर है इस्लामाबाद

ख्वाजा आसिफ ने कहा कि भारत बॉर्डर से घुसपैठ या हमले कर सकता है. इसलिए इस्लामाबाद हाई अलर्ट पर है. उन्होंने यह भी कहा कि भारत नहीं चाहता है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान अपने मसले को लेकर सुलझाने की दिशा में आगे बढ़ें.

बता दें कि, पाकिस्तान की ये हालत तब है जब भारत की ओर से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें- मौत के सन्नाटे में जीवन की खोज! चेरनोबिल की दीवारों पर मिला ‘रेडिएशन खाने वाला’ फंगस, वैज्ञानिक भी हैरान

पीएम मोदी ने दिया था खास मैसेज

दिल्ली बम धमाके के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान यात्रा पर गए. जहां से उन्होंने दुनिया को मैसेज देते हुए कहा कि दिल्ली ब्लास्ट के पीछे के षड्यंत्रकारियों को नहीं छोड़ा जाएगा. सभी जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा.

वहीं कुछ दिन पहले भारतीय सेना के चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी दिल्ली में चाणक्य डिफेंस डायलॉग में पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर पाकिस्तान मौका देगा तो हम उसे इस बार ये सिखाएंगे कि पड़ोसी देश के साथ कैसे जिम्मेदारी से पेश आते हैं. उन्होंने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर तो एक ट्रेलर था जो 88 घंटे में खत्म हो गया, लेकिन हम भविष्य के किसी भी हालात के लिए तैयार हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read