Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Pakistan: रोजगार की कमी, उच्च स्तर पर महंगाई, सरकारी खजाने पर बोझ… श्रीलंका की राह पर कंगाल पाकिस्तान!

Pakistan: देश में ऊर्जा के गहराते संकट को देखते हुए सरकारी कार्यालयों में होने वाले मीटिंग्स को दिन के उजाले में करने के लिए कहा गया है.

inflation-in-Pakistan

सांकेतिक तस्वीर

Pakistan: पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था लगातार गिरती जा रही है. हालात इतने खराब हो चुके हैं कि बढ़ते कर्ज की वजह से  पाकिस्तान अमेरिका का अपना दूतावास तक बेचने को तैयार है.

बताया जा रहा है कि बेहद पॉश इलाके में मौजूद पाकिस्तान का यह दूतावास विगत 15 वर्षों से खाली पड़ा है. इसकी कुल कीमत 50 से 60 लाख डॉलर के बीच आंकी गई है.

बाढ़ ने मचाई थी तबाही

बीते एक साल में पाकिस्तान में बाढ़ ने भयानक तबाही मचाई थी. उसके बाद से वहां के हालात बिगड़ते चले गए. बाढ़ के कारण पाकिस्तान को लगभग 30 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान झेलना पड़ा.

पाकिस्तान की सरकार द्वारा गिरती अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए तमाम कोशिशें की गईं, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं.

इलेक्ट्रिक पंखों और बल्बों का उत्पादन भी बंद

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार ने देश में बढ़ती ऊर्जा लागत में कमी लाने के लिए वहां के बाजारों को रात 8.30 बजे तक बंद करने का आदेश तक दे डाला है. इसके अलावा सरकार द्वारा उठाये एक और कदम में जुलाई 2023 तक इलेक्ट्रिक पंखों और बल्बों का उत्पादन भी बंद कर दिया गया है.

देश में ऊर्जा के गहराते संकट को देखते हुए सरकारी कार्यालयों में होने वाले मीटिंग्स को दिन के उजाले में करने के लिए कहा गया है.

बढ़ती महंगाई ने लोगों का किया जीना बेहाल

पाकिस्तान में घटते विदेशी मुद्रा भंडार और घटती जीडीपी ग्रोथ के अलावा बढ़ती महंगाई ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है. महंगाई का आलम यह है उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) दिसंबर 2022 में बढ़कर 24.50 फीसदी के स्तर पर पहुंच गया है.

पाकिस्तान में चिकन 650 रुपये प्रति किलो के दाम पर बिक रहा है. वहीं आटा, चीनी और घी के दामों में बीते एक साल में 25 से 62 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है. बिगड़ते हालात में रोजमर्रा के जरूरी सामान खरीदना भी लोगों के बस से बाहर हो रहा है.

वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 10,000 पाकिस्तानी रुपये तक पहुंच चुकी है. बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के निवासियों को प्लास्टिक की थैलियों और गुब्बारों में रसोई गैस भरकर ले जाते देखा गया.

पाकिस्तान में बढ़ती बेरोजगारी 

पड़ोसी मुल्क में बेरोजगारी का आलम यह है कि कुछ दिन पहले यहां पुलिस की भर्ती के लिए निकली 1,167 सीटों के लिए लगभग 30 हजार उम्मीदवार पहुंचे थे. उन्हें भी इस्लामाबाद के स्टेडियम में बैठाकर परीक्षा दिलाई गई थी. इसके अलावा पाकिस्तान में बेरोजगारों की लंबी फौज तैयार हो रही है.

इसे भी पढ़ें: Pakistan Crisis: पाकिस्तान में महंगाई से हाहाकार, सिलेंडर 10 हजार में तो चिकन 650 रुपये किलो, आटा-चीनी के दाम भी बढ़े

पाकिस्तानी रुपये में भारी गिरावट

बीते दिनों पाकिस्तान में के निर्यात में जोरदार गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा पाकिस्तानी रुपया भी लगातार गिरते जा रहा है. पिछले साल की अपेक्षा यह 30 फीसदी तक गिर चुका है. वहीं विदेशी मुद्रा भंडार में भी बीते महीने जबरदस्त गिरावट होने के बाद यह 294 मिलियन डॉलर गिरकर 5.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया है.

गरीबों की संख्या भी बढ़ रही है

एक रिपोर्ट के मुताबिक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए अमेरिका द्वारा दी जाने वाली 20 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 165 खरब रुपये) के कर्ज के बाद पाकिस्तान में गरीबी 2 से 4.5 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी. बिगड़ते हालात में पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय गरीबी सूचकांक की लिस्ट में 116 देशों में 92वें स्थान पर पहुंच चुका है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital