Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PAK को ईरान ने दिखाई उसकी औकात…! दलाली करने पहुंचे थे मुनीर, IRGC ने मीटिंग तक से किया इनकार

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर की तेहरान यात्रा और ईरानी अधिकारियों से मुलाकात को लेकर इनकार किए जाने के दावे सामने आए हैं.

Asim Munir

Asim Munir Iran Visit: अमेरिका और ईरान के बीच सुलगती महायुद्ध की आग में अपनी रोटियां सेकने और पश्चिमी देशों के इशारे पर ‘दलाली’ करने पहुंचे पाकिस्तान के फील्ड मार्शल और सेना प्रमुख आसिम मुनीर को तेहरान की धरती पर ऐसी जोरदार दुत्कार मिली है, जिसे वे जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगे. कच्चे तेल की कीमतें आसमान छूकर 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी हैं और कंगाल हो चुके पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था का दम निकल रहा है.

बता दें ऐसे में अमेरिका के पिछलग्गू बनकर मध्यस्थता का नाटक करने तेहरान पहुंचे आसिम मुनीर को ईरान ने साफ औकात दिखाते हुए मिलने तक से इनकार कर दिया.

IRGC और सुरक्षा परिषद ने दिखाई आंखें(Asim Munir Iran Visit)

ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब आसिम मुनीर अपने गृह मंत्री मोहसिन नकवी के साथ अमेरिका-ईरान समझौते की डील कराने तेहरान पहुंचे, तो उन्हें भारी फजीहत का सामना करना पड़ा. ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसिन रेजाई और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुनीर के बार-बार मिन्नतें करने के बावजूद उनसे मुलाकात करने से कोरा इनकार कर दिया. ईरानी हुक्मरानों को साफ समझ आ गया था कि पाकिस्तान निष्पक्ष मध्यस्थ नहीं, बल्कि अमेरिका और पश्चिमी देशों के इशारों पर चलने वाला मोहरा भर है.

मुनीर का शांति फार्मूला कूड़ेदान में

पाकिस्तान की इस फजीहत के बीच ईरान ने अपनी परमाणु और सामरिक नीतियों पर पूरी तरह सख्त रुख अपना लिया है. ईरान ने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि देश के समृद्ध (Enriched) यूरेनियम का एक ग्राम भी बाहर नहीं भेजा जाएगा.

इसके अलावा, ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ किसी भी तरह की बातचीत तभी संभव है जब वाशिंगटन पहले ईरान की सभी कड़ी शर्तें पूरी करे. मुनीर का फॉर्मूला तेहरान के सामने पूरी तरह फेल हो गया और उनकी मध्यस्थता की कोशिशों को कचरे के डिब्बे में डाल दिया गया.

ये भी पढ़ें-PAK की मौजूदगी में हूतियों ने मार डाले 53 यमनी सैनिक, सऊदी में क्या कर रही मुनीर की फौज?

पाकिस्तान कटोरा लेकर घूमने पर मजबूर

एक तरफ जहाजों पर हो रहे धमाकों और पश्चिम एशिया के बारूद ने क्रूड ऑयल के दाम 110 डॉलर तक पहुंचा दिए हैं, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की खस्ताहाल हालत किसी से छिपी नहीं है. तेल की बढ़ती कीमतों से दिवालिया होने की कगार पर पहुंच चुका पाकिस्तान अमेरिका को खुश करने के लिए ईरान पर दबाव बनाने चला(Asim Munir Iran Visit) था, लेकिन तेहरान के सख्त रुख ने पाकिस्तानी फौज के इन नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया.

दुनिया के सामने खुद को बड़ा कूटनीतिक धुरंधर बताने वाले आसिम मुनीर की इस बेइज्जती ने साबित कर दिया है कि वैश्विक मंच पर पाकिस्तान की हैसियत अब सिर्फ एक ‘किराए के टट्टू’ से ज्यादा कुछ नहीं रह गई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital