Pakistan Security Forces Violence: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आज सुबह हालात अचानक बिगड़ गए. स्थानीय लोगों के मुताबिक पाकिस्तानी सेना और सुरक्षा बलों ने बिना किसी उकसावे के आम नागरिकों पर हमला कर दिया. इस कार्रवाई में निहत्थे लोगों पर बल प्रयोग किया गया और गोलीबारी शुरू हो गई.
छह नागरिकों की मौत
इस हिंसा में कम से कम छह निर्दोष नागरिकों की जान चली गई है. रावलकोट के मटियाल मीरा बस टर्मिनल के पास वाजिद हयात नामक व्यक्ति की मौत हुई. सुधनोती जिले के बलोच इलाके में जाहिद मुगल, जफर मुगल और अर्सलान अकबर समेत कई लोगों को गोली मार दी गई.
इलाके में फैला आक्रोश
अचानक हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में भगदड़ मच गई. लोग जान बचाने के लिए इधर‑उधर भागने लगे. चश्मदीदों का कहना है कि सुरक्षा बलों ने बिना किसी चेतावनी के सीधे नागरिकों को निशाना बनाया.
ये भी पढ़ें-85% हिस्से पर कब्जा, अपना झंडा और अपनी करेंसी…, पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान, खुद को घोषित किया आजाद देश
जनता का गुस्सा
इस बर्बरता के बाद पीओके में गुस्से का माहौल है. स्थानीय लोग पाकिस्तानी हुकूमत और सेना के खिलाफ आक्रोश जता रहे हैं. उनका कहना है कि निर्दोष नागरिकों पर इस तरह का हमला अस्वीकार्य है और यह मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
