दो सालों से अधिक समय से जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की जेल में ही मौत की अफवाह की बाद से पाकिस्तान देश हिसंक विरोध-प्रदर्शन की तेज लौ पर उबल रहा है. बार-बार आदियाला जेल के बाहर इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के कार्यकर्ता लगातार जमा होकर मौत की खबर पर स्पष्टता चाह रहे हैं.
पाकिस्तान की सरकार ने आखिरकार देश और दुनिया की आवाज के सामने घुटने टेकते हुए इमरान खान की बहन उज़्मा खानम को उनसे मिलने की इजाजत दे दी है. बता दें कि इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने जेल में बंद इमरान खान से मिलने की इजाजत पहले ही दे दिया था पर जेल प्रशासन ने अब तक उनकी बहनों को उनसे मिलने नहीं दिया. जिसके बाद से मौत की अफवाहों को और बल मिला.
पूरे इस्लामाबाद और रावलपिंडी में धारा 144 लागू
डॉन के मुताबिक उज्मा अपने भाई से मिलने जेल के अंदर गईं, जबकि जेल के बाहर कई पीटीआई समर्थक जमा थे. ये खबर ऐसे समय में सामने आई है जब पाकिस्तान की ट्वीन सिटीज इस्लामाबाद और रावलपिंडी में धारा 144 लगाई गई है. इससे पहले गृह राज्य मंत्री तलाल चौधरी ने सख्त हिदायत दी थी कि जिसने भी धारा 144 के नियमों का उल्लंघन किया उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. तलाल चौधरी ने कहा कि इस्लामाबाद और रावलपिंडी में धारा 144 का पालन पक्का किया जाएगा.
पूर्व प्रधानमंत्री के परिवार और पीटीआई सदस्यों को कई हफ्तों तक उनसे मिलने की इजाजत नहीं मिलने देने के बाद, पीटीआई ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री के मिलने के अधिकार पर लगी रोक के खिलाफ इस्लामाबाद हाईकोर्ट और अदियाला जेल के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया था.
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश कोर्ट ने ब्रिटेन की सांसद को 2 साल की सुना दी सजा, शेख हसीना परिवार से क्या है कनेक्शन? जानिए पूरा मामला
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
