Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पाकिस्तानी नागरिकों ने लगाए ‘भारत जिंदाबाद’ के नारे, Indian Navy को कहा शुक्रिया

Pakistani Citizens Raised Bharat Zindabad: भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने एक पाकिस्तानी जहाज को लुटेरों से बचा लिया. जिसके बाद 23 पाकिस्तानी नागरिकों ने भारतीय नौसेना को धन्यवाद कहा और भारत जिंदाबाद के नारे लगाए.

bharat jindabd

पाकिस्तानी नागरिकों ने लगाए 'भारत जिंदाबाद' के नारे.

Pakistani Citizens Raised Bharat Zindabad: ऐसा अवसर बहुत कम की देखने-सुनने को मिलता है कि जब पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के नागरिक भारत की जय जयकार करे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के 23 नागरिकों ने भारत जिंदाबाद के नारे लगाए हैं. इतना ही नहीं, पाकिस्तानी नागरिकों ने भारत जिंदाबाद के नारे लगाने के अलावा भारतीय नौसेना को धन्यवाद भी कहा है. दरअसल, 23 पाकिस्तानी नागरिकों की वतन वापसी सुनिश्चित हो गई है.

ईरान से जा रहे थे पाकिस्तान

तेइस (23) पाकिस्तानी नागरिकों में से एक ने कहा- “हम सभी ईरान से समंदर के रास्ते पाकिस्तान जा रहे थे. उस दौरान सोमालियों ने हाईजैल कर लिया था. रात से भारतीय जल सेना (इंडियन नेवी) पीछे लगी थी. सोमालियों ने पूरी रात मगजमारी की, लेकिन अब हम लोगों को छोड़ दिया गया है. हम आजाद हैं. इंडियन नेवी का शुक्रिया, इंडिया जिंदाबाद.”

क्या है पूरा घटनाक्रम?

दरअसल, भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि बीते 28 मार्च को ईरानी मछली पकड़ने वाले समुद्री जहाज AI-786 को हाईजैक करने की सूचना मिली थी. इस पाकिस्तानी समुद्री जहाज पर 23 लोग सवार थे जो यमन में सेकोट्रा से तकरीबन 90 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम इलाके में थी. उस दौरान इंडियन नेवी ने इस जहाज का बचाव अभियान शुरू किया. आखिरकार भारतीय नौसेना ने उक्त पाकिस्तानी जहाज को समुद्री लुटेरों से बचा लिया. ऑपरेशन की कामयाबी के बाद नौसेना के एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि इंडियन नेवी ने जहाज का अपहरण करने वाले 9 सशस्त्र समुद्री लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही उन्हें समुद्री डकैती रोधी अधिनियम 2022 के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भारत लाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान: Aseefa Bhutto-Zardari शहीद बेनजीराबाद सीट से नेशनल असेंबली के लिए निर्विरोध चुनी गईं

यह भी पढ़ें: AI करेगा मौत की भविष्यवाणी, जानें कैसे पता चलेगा कि आप कितना जिएंगे!

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital