Bharat Express DD Free Dish

“ईरान की बर्बादी एक सबक है” किम जोंग उन की दुनिया को चेतावनी; अब और बढ़ाएंगे अपनी परमाणु ताकत

Kim Jong Un Nuclear Warning: तानाशाह किम जोंग उन ने कहा कि ईरान पर अमेरिका और इजरायली हमले साबित कर दिये हैं कि उनके देश ने परमाणु हथियार रखने का सही फैसला किया था. उन्होंने कहा कि अब दक्षिण कोरिया को सबसे बड़ा दुश्मन देश मानेंगे.

Kim Jong Un Nuclear Warning

Kim Jong Un Nuclear Warning: ईरान पर अमेरिकी और इजरायली हमले को लेकर उपजा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. अब इसपर तानाशाह किम जोंग उन ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने नॉर्थ कोरिया के पास परमाणु हथियार होने पर खुशी जताई है. तानाशाह किम ने कहा कि ईरान पर अमेरिका और इजरायली हमले साबित कर दिये हैं कि उनके देश ने परमाणु हथियार रखने का सही फैसला किया था. किम जोंग उन ने ये बातें सोमवार को अपने संसद में भाषण के दौरान कही.

उन्होंने कहा कि नॉर्थ कोरिया अपने परमाणु ताकत को और मजबूत करेगा ताकि अमेरिकी विस्तारवाद की नीति को रोका जा सके. ईरान पर हमला यह दिखा रहा है कि मजबूत सैन्य ताकत ही किसी देश को सुरक्षित रख सकती है.

परमाणु हथियारों का फैसला एकदम सही

किम जोंग उन ने साल 2019 में डोनाल्ड ट्रंप के साथ परमाणु हथियारों को लेकर हुई बातचीत टूटने पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत टूटने के बाद उनका परमाणु हथियारों को बढ़ाने का फैसला एकदम सही था.

उन्होंने अपने भाषण में और ज्यादा परमाणु हथियारों को बनाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि परमाणु बमों की वजह से नॉर्थ कोरिया सुरक्षित है. इसलिए वह अपने संसाधनों का इस्तेमाल कर पा रहे हैं.

दक्षिण कोरिया दुश्मन देश

नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर ने दक्षिण कोरिया के प्रति सख्त रुख दिखाया. उन्होंने कहा कि उनके विरोधी शांति चाहते हैं या टकराव, यह उनपर है. नॉर्थ कोरिया हर चीज के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें- पार्टी टूटी, सिंबल गया, पर दिल नहीं! चिराग पासवान ने लिया चाचा का आशीर्वाद; क्या फिर एक होगा पासवान परिवार?

किम जोंग उन ने अपने भाषण में दक्षिण कोरिया को कड़ी चेतावनी देते हुए उसे दुश्मन देश का दर्जा देने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि अगर दक्षिण कोरिया हमारे देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है तो हम उसे कड़ी सजा देंगे. अब दक्षिण कोरिया को सबसे बड़ा दुश्मन देश मानेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read