Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

London Plane Accident: लंदन में विमान हादसा, घटना के बाद धू-धू कर जल उठा विमान, प्लेन की हालत देख कांप उठेंगे आप

London Plane Accident: दुर्घटनाग्रस्त विमान Beech B200 सुपर किंग एयर बताया जा रहा है. विमान के क्रैश होते ही सभी बचाव टीमें हरकत में आई और घटनास्थल के लिए दौड़ पड़ीं. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची.

London Plane Accident: लंदन में विमान हादसा, घटना के बाद धू-धू कर जल उठा विमान, प्लेन की हालत देख कांप उठेंगे - भारत एक्सप्रेस

London Aircraft Mishap, Southend Airfield, Beechcraft King Air B200, London Air Crash, UK Aircraft Accident, Southend Runway Blaze

London Plane Accident: लंदन के साउथेंड एयरपोर्ट पर स्थानीय समयानुसार शाम के 4 बजे एक छोटा यात्री विमान क्रैश हो गया. विमान के क्रैश होने के कुछ ही सेकेंड्स बाद घटनास्थल से आग और काला धुंआ उठता दिखाई दिया. इस हादसे में अभी किसी के नुकसान की खबर नहीं आई है.

दुर्घटनाग्रस्त विमान Beech B200 सुपर किंग एयर बताया जा रहा है. विमान के क्रैश होते ही सभी बचाव टीमें हरकत में आई और घटनास्थल के लिए दौड़ पड़ीं. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और राहत व बचाव में लग गईं. इस विमान में कितने लोग सवार थे फिलहाल इसकी जानकारी नहीं सामने आई है.

दुर्घटना काफी दुखद और त्रासदी जैसा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह दुर्घटना काफी दुखद और त्रासदी जैसा है. हादसे के कुछ समय पहले ही लोगों ने विमान चालक को हाथ हिलाकर अभिवादन किया था. बताया जा रहा है कि यह विमान नीदरलैंड्स के लेलिस्टैड के लिए उड़ान भरा था.

दुर्घटना के कारण रविवार को 4 उड़ानें रद्द

बताया जा रहा है कि इस विमान दुर्घटना के कारण रविवार को 4 उड़ानें रद्द कर दी गई. हालांकि अभी तक ये खुलासा नहीं हुआ है कि इस प्लेन में कितने लोग सवार थे और फिलहाल उनकी हालत कैसी है.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में हुआ ड्रोन हमला, खैबर पख्तूनख्वा का थाना बना निशाना; 30 दिन में 5 अटैक

पुलिस की लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की सलाह

वहीं इस दुर्घटना के बारे में पुलिस ने कहा,

साउथेंड हवाई अड्डे पर एक गंभीर दुर्घटना हुई है. घटना के बाद मौके पर पुलिस को राहत व बचाव के लिए लगाया गया है. आपातकालीन अभियान अभी कई घंटे चलेंगे. उन्होंने लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी है.

वहीं हवाई दुर्घटना की हवाई अड्डा के प्रवक्ता ने भी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना एक प्लेन से जुड़ी हुई है. हम पुष्टि करते हैं कि आज लंदन के साउथेंड हवाई अड्डे पर एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. फिलहाल स्थानीय अधिकारियों को बचाव के लिए लगाया गया है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital