Bharat Express DD Free Dish

शेरों की धरती पर पीएम मोदी के लिए 50 बार बजी तालियां… इथियोपिया के संसद में क्या बोले प्रधानमंत्री?

PM Modi Africa Visits: पिछले 11 सालों में पीएम मोदी ने भारत-अफ्रीका संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का रूप दिया. हालिया दौरों से व्यापार, शिक्षा, ऊर्जा और सांस्कृतिक जुड़ाव को नई दिशा मिली है.

PM Modi Africa Visits: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पहले इथियोपिया दौरे पर हैं. मंगलवार को राजधानी में प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने खुद उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. यह यात्रा प्रधानमंत्री अली के निमंत्रण पर हो रही है और इसे दोनों देशों के रिश्तों में अहम कदम माना जा रहा है.

पीएम मोदी का संसद में संबोधन

पीएम मोदी ने इथियोपियाई संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि शेरों की धरती इथियोपिया में आकर उन्हें अपनेपन का एहसास हो रहा है, क्योंकि उनका गृह राज्य गुजरात भी शेरों का घर है. उन्होंने इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान मिलने को भारतीयों के लिए गर्व का पल बताया.

‘पनी संस्कृति और विरासत पर गर्व करने की प्रेरणा’

मोदी ने कहा कि भारत का राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम और इथियोपिया का राष्ट्रगान दोनों ही अपनी जमीन को मां कहते हैं. यह हमें अपनी संस्कृति और विरासत पर गर्व करने और मातृभूमि की रक्षा करने की प्रेरणा देते हैं. उन्होंने कहा कि भारत और इथियोपिया में मौसम और भावना दोनों ही गर्मजोशी से भरे हैं.

दोस्ती का संदेश

पीएम मोदी ने कहा कि वे भारत के 1.4 अरब लोगों की ओर से दोस्ती, सद्भावना और भाईचारे का संदेश लेकर आए हैं. उन्होंने इथियोपिया की लोकतांत्रिक यात्रा और संसद के महत्व को सम्मान देते हुए कहा कि यहां लोगों की मर्जी ही राज्य की मर्जी बनती है.

किसानों, उद्यमियों और युवाओं का जिक्र

अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि वे इथियोपिया के किसानों, नए विचारों को जन्म देने वाले उद्यमियों, समुदायों का नेतृत्व करने वाली महिलाओं और भविष्य बनाने वाले युवाओं से संवाद कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब राज्य की नीतियां जनता की इच्छाओं से जुड़ती हैं तो विकास की गाड़ी तेजी से आगे बढ़ती है.

ये भी पढ़ें-खालिस्तान की धमकी! अहमदाबाद के 4 स्कूलों को उड़ाने की साजिश, ईमेल में अमित शाह- लॉरेंस बिश्नोई का नाम शामिल

ऐतिहासिक रिश्ते

भारत और इथियोपिया के संबंध दशकों पुराने हैं. शीत युद्ध के दौर से ही दोनों देशों में मित्रता रही है. शिक्षा, स्वास्थ्य और निर्माण के क्षेत्र में भारत ने अहम भूमिका निभाई है. बड़ी संख्या में भारतीय पेशेवर आज भी इथियोपिया में काम कर रहे हैं और दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत बना रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read