दुनिया

ASEAN Summit: “मोदी-मोदी और वंदे मातरम” के नारे से गूंजा जकार्ता, PM Modi ने राष्ट्रपति जोको विडोडो का जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (7 सिंतबर) को आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इंडोनेशिया पहुंचे. राजधानी जकार्ता में पीएम मोदी का रिट्ज कार्लटन होटल में प्रवासी भारतीयों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इस दौरान प्रवासी भारतीयों ने तिरंगा लहराते हुए मोदी-मोदी, वंदे मातरम और हमारा नेता कैसा हो, नरेंद्र मोदी जैसा हो, नारे लगाए. इसके अलावा पूरा हॉल हर मोदी, घर-घर मोदी के नारे भी गूंज उठा. रिट्ज कार्लटन होटल पहुंचने से पहले पीएम मोदी का जकार्ता एयरपोर्ट पर शक्तिकरण एवं बाल संरक्षण मंत्री आई. गुस्ती आयु बिंटांग दारमावती ने औपचारिक स्वागत किया. जिसको लेकर पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो का X पर पोस्ट करते हुए आभार व्यक्त किया.

प्रवासी भारतीयों ने किया भव्य स्वागत

रिट्ज कार्लटन होटल में मोजूद प्रवासी भारतीयों के बीच पहुंचे पीएम मोदी ने उनसे बातचीत की और बच्चों को दुलारा. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पीएम मोदी ने इस दौरान वहां मौजूद प्रवासी भारतीयों के साथ सेल्फी भी ली. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन और 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मलेन में शामिल होने के लिए इंडोनेशिया पहुंचे हैं.

यात्रा पर जाने से पहले बोले पीएम मोदी-

पीएम मोदी ने इंडोनेशिया रवाना होने से पहले कहा था कि वह वैश्विक चुनौतियों से सामूहिक रूप से निपटने के लिए व्यावहारिक सहयोग और उपायों को लेकर नेताओं के साथ चर्चा करेंगे. बता दें कि पीएम मोदी इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के निमंत्रण पर जकार्ता पहुंचे हैं.

यह भी पढ़ें- “हमें जी20 को दुनिया के अंतिम छोर तक ले जाना है, किसी को भी पीछे नहीं छोड़ना है” , पीएम मोदी ने की ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की बात

आसियान का सदस्य नहीं है भारत

आसियान शिखर सम्मेलन दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के आर्थिक, राजनीतिक, सुरक्षा और सामाजिक-सांस्कृतिक विकास के संबंध में आशियान के सदस्य देशों द्वारा आयोजित एक द्विवर्षीय बैठक है. फिलहाल भारत अभी इस समूह का सदस्य नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी OUT, तो इस खिलाड़ी को मिली जगह! लखनऊ में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 आज लखनऊ में खेला जाएगा.…

50 minutes ago

‘अभी नहीं तो कभी नहीं!’ सोना-चांदी की कीमतों में लगी ब्रेक, जानिए अचानक क्यों थमीं रफ्तारें?

Gold Silver News: दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग के चलते सोना और चांदी स्थिर…

1 hour ago

‘सऊदी के हुक्म पर ‘किराए की फौज’ भेजेगा PAK!’ ‘मक्का पैक्ट’ हुआ एक्टिव, अब कैसे मान गया मुनीर?

सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…

1 hour ago

रिलेशनशिप में होकर भी लव पर आया स्काउट का दिल? सीक्रेट बातचीत लीक होने से भड़के फैंस; गर्लफ्रेंड ने किया रिएक्ट

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…

2 hours ago