कंघी करते ही झड़ते हैं बाल? एक्सपर्ट से जानें 15 दिनों में हेयर फॉल रोकने के 5 तरीके
IAS अधिकारी को हनीट्रैप में फंसाने की धमकी (फोटो प्रतिकात्मक)
Rajasthan IAS Officer: राजस्थान के जयपुर में एक आईएएस (IAS) अधिकारी को हनीट्रैप में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. एक तलाकशुदा महिला ने इस बात की धमकी दी है. महिला ने आईएएस के सामने डिमांड रखी है कि अगर वो उससे शादी नहीं करेगा तो वो उसे 1.50 करोड़ रुपये दे. इसके अलावा महिला ने IAS अधिकारी को झूठे मामले में फंसाने और फिर आत्महत्या करने की धमकी दी है. महिला की धमकियों से परेशान होकर पीड़ित अधिकारी ने मुहाना थाने शिकायत दर्ज कराई है.
अधिकारी की शिकायत के बाद महिला के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है. इस मामले में एसएचओ दिलीप कुमार ने बताया है कि मानसरोवर मुहाना निवासी युवराज मरमट ने इस मामले में एक अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई है.
SHO के मुताबिक, IAS अधिकारी की काफी समय पहले एक महिला से मुलाकात हुई थी. दिल्ली के राजेंद्र नगर में रहने के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ गई. अब महिला उसको हनीट्रैप में फंसाने की धमकी दे रही है और ब्लैकमेल कर रही है. शिकायत में अधिकारी ने बताया है कि महिला हर रोज अलग-अलग तरह की धमकियां देकर उसे मानसिक रूप से टॉर्चर कर रही है.
पीड़ित अधिकारी ने बताया कि महिला पहले से ही शादीशुदा है और कुछ समय पहले उसका तलाक हो चुका है. तलाक के बाद से ही वो उसे परेशान कर रही है. उन्होंने कहा आरोपी महिला जान पूछकर ये साजिश कर रही है, अपने किसी वकील के जरिए मुझ पर झूठे केस बनाने चाहती है. यहां तक की उसके घर वालों को भी इस बात की जानकारी है, लेकिन फिर भी वो उसे रोक नहीं रहे इसका मतलब वो भी इसमें शामिल हो सकते हैं. IAS युवराज ने बताय कि महिला ने उन्हें परेशान कर रखा है, लगातार 10 से 20 कॉल करती है. न उठाओ तो मरने की धमकी देती है. जानकारी के मुताबिक, अधिकारी ने महिला के धमकियों के सबूत पुलिस को सौंप दिए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
महिला की डिमांड है कि अधिकारी उससे बात करता रहे. अपनी पत्नी से बातचीत न करे और उससे शाद कर ले, नहीं तो उसे 1.50 करोड़ रुपये दे.
एशियाई खेल 2026 के स्क्वैश मिक्स्ड डबल्स में जोशना चिनाप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार ने कांस्य…
एशियाई खेल 2026 में सावन बर्णवाल ने पुरुष मैराथन में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा.…
एशियाई खेल 2026 में भारत की महिला 50 मीटर राइफल 3P टीम ने रजत पदक…
CJI Surya Kant Patna legal services address: सीजेआई सूर्यकांत ने पटना में विक्टिम राइट सेंटर…
मोहन यादव सरकार ने भोपाल मास्टर प्लान 2047 का प्रारूप जारी कर दिया है. इसमें…
Thackeray brothers Mumbai rally against EC: चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची में…