PM Modi Australia Visit: ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य के गवर्नमेंट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया. विक्टोरिया की गवर्नर प्रोफेसर मार्गरेट गार्डनर एसी ने प्रधानमंत्री का औपचारिक स्वागत करते हुए दोनों देशों के बीच लगातार मजबूत होते संबंधों पर विस्तार से चर्चा की. यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब भारत और ऑस्ट्रेलिया अपने व्यापक रणनीतिक साझेदारी (Comprehensive Strategic Partnership) को नई दिशा देने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं.
शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग पर हुई बात (PM Modi Australia Visit)
बैठक के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में भारत और विक्टोरिया के बीच बढ़ते सहयोग को विशेष महत्व दिया गया. दोनों पक्षों ने विश्वविद्यालयों के बीच शैक्षणिक साझेदारी, संयुक्त शोध परियोजनाओं, नवाचार तथा उच्च शिक्षा में सहयोग को और मजबूत बनाने पर सहमति जताई.साथ ही भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई छात्रों के लिए छात्र विनिमय (स्टूडेंट मोबिलिटी) को बढ़ावा देने के उपायों पर भी चर्चा हुई, ताकि दोनों देशों के युवा एक-दूसरे की शिक्षा प्रणाली, संस्कृति और शोध क्षमता से लाभान्वित हो सकें.
बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लोगों के आपसी संबंध (People-to-People Ties) दोनों देशों की साझेदारी की सबसे बड़ी ताकत हैं. बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग विक्टोरिया और ऑस्ट्रेलिया के अन्य हिस्सों में शिक्षा, व्यापार, विज्ञान, तकनीक और विभिन्न पेशेवर क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. यही सामाजिक और सांस्कृतिक जुड़ाव दोनों देशों के रिश्तों को और अधिक गहराई प्रदान कर रहा है.
यह भी पढ़ें: 7 दिनों तक मौसम मचाएगा भयंकर तबाही! दिल्ली से मुंबई तक बारिश बनी आफत, IMD के अलर्ट ने और डराया
दोनों देशों के संबंध पारंपरिक कूटनीतिक से भी आगे
प्रधानमंत्री मोदी और गवर्नर मार्गरेट गार्डनर ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार जैसे क्षेत्रों में बढ़ता सहयोग भविष्य में भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा. दोनों पक्षों ने यह भी माना कि ज्ञान, कौशल और प्रतिभा के आदान-प्रदान से न केवल दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि वैश्विक चुनौतियों के समाधान में भी साझा योगदान सुनिश्चित होगा.
यह मुलाकात (PM Modi Australia Visit) इस बात का संकेत है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया अब पारंपरिक कूटनीतिक संबंधों से आगे बढ़कर शिक्षा, शोध, नवाचार और मानवीय संपर्कों को अपनी रणनीतिक साझेदारी का प्रमुख आधार बना रहे हैं. आने वाले वर्षों में इन क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार दोनों देशों के संबंधों को और अधिक व्यापक तथा मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




