PM Modi Bhutan Visit 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11-12 नवंबर 2025 को भूटान की यात्रा पर जा रहे हैं. यह उनकी चौथी यात्रा होगी. प्रधानमंत्री की यह यात्रा भारत और भूटान के बीच गहरे संबंध और भरोसेमंद रिश्तों का प्रतीक है.
भूटान भारत की विदेश नीति में एक विशेष स्थान रखता है. भारत और भूटान का रिश्ता ना सिर्फ पड़ोसी देश के रूप में, बल्कि विश्वसनीय साझेदार, आपसी सम्मान, साझा मूल्यों और रणनीतिक सहयोग पर आधारित है.
भारत-भूटान के रिश्तों में आएगी गर्माहट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह भूटान यात्रा ऐसे समय हो रही है जब दक्षिण एशिया के क्षेत्रीय परिदृश्य तेजी से बदल रहे हैं. बांग्लादेश और नेपाल में तख्तापलट हो चुका है. भारत को टारगेट करने के लिए विदेशी शक्तियां भारत के मित्र देशों के खिलाफ साजिशें रच रही हैं. ऐसे में पीएम मोदी की भूटान यात्रा ना सिर्फ भारत और भूटान के संबंधों को और सुधारेगा, बल्कि दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर सहयोग को भी बढ़ायेगा.
भूटान के राजा मना रहे 70वां जन्मदिन
भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक का 70वां जन्मदिन मनाया जा रहा है. इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी का यह भूटान दौरा दोनों देशों के बीच साझेदारियों को और ऊंचाई पर ले जाने सहित जलविद्युत परियोजनाओं, डिजिटल सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा के नए आयामों को खोलेगा.
ये भी पढ़ें- ISI की ये यूनिट है भारत में आतंकवाद के लिए जिम्मेदार, ड्रग्स तस्करी के पैसों से होता है इसका संचालन
भूटान का थिम्पू शहर है ऐतिहासिक
भूटान के थिम्पू शहर के मध्य में स्थित चांगलीमिथांग मैदान, देश के सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों में से एक है. यह उस युद्धक्षेत्र में स्थित है जहाँ 1885 में प्रथम राजा उग्येन वांगचुक के नेतृत्व में हुए निर्णायक संघर्ष ने भूटान के एकीकरण और 1907 में राजशाही की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया था. आज यह मैदान राष्ट्रीय आयोजनों, त्योहारों और खेलों का एक जीवंत केंद्र बन गया है.
यहां 12,000 लोगों की क्षमता वाला भूटान का मुख्य फुटबॉल स्टेडियम, चांगलीमिथांग स्टेडियम स्थित है. इस मैदान में राष्ट्रीय दिवस और भूटान के राजाओं के राज्याभिषेक जैसे प्रमुख राष्ट्रीय समारोह आयोजित किए जाते हैं, जिनमें पारंपरिक नृत्य, गीत और भूटानी संस्कृति व देशभक्ति का प्रदर्शन होता है. चांगलीमिथांग परिसर में एक औपचारिक मैदान भी है जिसका उपयोग सांस्कृतिक प्रदर्शनों और सार्वजनिक समारोहों के लिए किया जाता है. चांगलीमिथांग मैदान भूटान के ऐतिहासिक अतीत से लेकर एक प्रगतिशील और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध वर्तमान तक की यात्रा का एक जीवंत प्रतीक है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

