ओमान ने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशेष नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया. राजधानी मस्कट में सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सईद ने पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से नवाजा. इस पर प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है.
पीएम मोदी ने ओमान की सरकार और लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह भारत-ओमान के लोगों के बीच स्नेह और विश्वास का प्रतीक है.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”ऑर्डर ऑफ ओमान (फर्स्ट क्लास) पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. इस सम्मान के लिए सुल्तान हैथम बिन तारिक, ओमान की सरकार और लोगों का आभार व्यक्त करता हूं. यह भारत और ओमान के लोगों के बीच स्नेह और विश्वास का प्रतीक है.”
Honoured to receive the Order of Oman (First Class). My gratitude to His Majesty Sultan Haitham bin Tarik, the Government and people of Oman for this honour. This is a symbol of affection and trust between the people of India and Oman.
For centuries, our ancestors have been… pic.twitter.com/PCtUccPqg5
— Narendra Modi (@narendramodi) December 18, 2025
उन्होंने आगे लिखा, ”सदियों से हमारे पूर्वज एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं, एक-दूसरे के साथ समुद्री व्यापार करते रहे हैं. अरब सागर हमारे देशों के बीच एक मजबूत पुल बन गया है. मैं यह सम्मान भारत के लोगों को समर्पित करता हूं. मैं यह सम्मान अपने उन पूर्वजों को भी समर्पित करता हूं, जिन्होंने मांडवी से मस्कट तक यात्रा करके इस रिश्ते की नींव रखी. यह सम्मान उन नाविकों को भी समर्पित है, जिन्होंने सदियों के आदान-प्रदान से दोनों देशों की प्रगति में योगदान दिया है.”
प्रधानमंत्री मोदी के लिए यह 29वां वैश्विक सम्मान है. वह भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें इतने देशों से सर्वोच्च सम्मान मिला है.
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी को ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ‘द फर्स्ट क्लास ऑफ द ऑर्डर ऑफ ओमान’, से सम्मानित किया जाना उनके कुशल नेतृत्व और एक वैश्विक नेता के रूप में उनकी स्वीकार्यता का एक बड़ा प्रमाण है.”
Oman’s highest civilian honor, ‘The First Class of the Order of Oman’, being conferred on PM Shri @narendramodi Ji is a grand endorsement of his statesmanship and his acceptance as a global leader.
The back-to-back honors to our Prime Minister Modi Ji attest to the power of 140… pic.twitter.com/sjxzwuDP06
— Amit Shah (@AmitShah) December 18, 2025
उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी को लगातार मिल रहे ये सम्मान 140 करोड़ भारतीयों की ताकत और उनके नेतृत्व में एक बदले हुए राष्ट्र के रूप में भारत के उभरने का प्रमाण हैं.
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लिखा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द फर्स्ट क्लास ऑफ द ऑर्डर ऑफ ओमान’ प्रदान किया जाना हम सभी भारतीयों के लिए गर्व का विषय है. उनके नेतृत्व में वसुधैव कुटुंबकम् की विशुद्ध भारतीय भावना भी है, जिसे वे विश्व में प्रसारित कर रहे हैं. इससे भारत और भारतीयों की सकारात्मक सोच की स्वीकार्यता बढ़ रही है.”
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को ओमान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द फ़र्स्ट क्लास ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ ओमान’ प्रदान किया जाना हम सभी भारतीयों के लिए गर्व का विषय है। उनके नेतृत्व में वसुधैव कुटुंबकम् की विशुद्ध भारतीय भावना भी है, जिसे वे विश्व में प्रसारित कर रहे हैं। इससे भारत… pic.twitter.com/h4m9lXLRbl
— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) December 18, 2025
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

