Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अमेरिका में PM मोदी ने बाइडेन को उपहार में भेंट किया चांदी की रेल का मॉडल, इस पर लिखा- दिल्ली टू डेलावेयर

Modi Gift to Joe Biden: प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति बाइडेन को एक प्राचीन चांदी से बना हाथ से उकेरा गया ट्रेन मॉडल उपहार स्वरूप भेंट किया. जिस पर दुर्लभ किस्म के चांदी से ‘दिल्ली-डेलावेयर’ उकेरा गया है.

train model silver gifted

ट्रेन मॉडल चांदी का उपहार.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Modi Gift to Joe Biden: अमेरिका में प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति बाइडेन को शुद्ध चांदी से बना ट्रेन का खूबसूरत मॉडल उपहार स्वरूप भेंट किया. चांदी की ट्रेन का ये मॉडल हाथ से उकेरा गया, जो एक दुर्लभ और असाधारण उपहार है. इसे महाराष्ट्र के कारीगरों द्वारा कुशलता से तैयार किया गया. वे कारीगर चांदी की शिल्पकला में अपनी समृद्ध विरासत के लिए प्रसिद्ध हैं. उन्होंने कहा कि ट्रेन का यह मॉडल 92.5% चांदी से बनाया गया है. यह भारतीय धातु-कला की उत्कृष्टता को दर्शाता है.

भाप इंजन वाली रेलगाड़ियां अब सिर्फ यादों में

जानकारों ने बताया कि इस चांदी के उपहार में उकेरे गए रिपोसे (उभरे हुए डिज़ाइन) और जटिल फ़िलीग्री वर्क जैसी पारंपरिक तकनीकों के माध्यम से तैयार हुए हैं. यह कारीगरी भाप इंजन युग को श्रद्धांजलि देने जैसी है, जिसमें कलात्मक प्रतिभा ऐतिहासिक महत्व के साथ समाहित है.

train model silver gift

“भारतीय रेलवे” और “दिल्ली – डेलावेयर”

भारत और अमेरिका के बीच मजबूत संबंधों को दर्शाते हुए, इस मॉडल को भारत में यात्री ट्रेनों पर इस्तेमाल किए जाने वाले मानक प्रारूप के आधार पर अंग्रेजी और हिंदी में मुख्य गाड़ी के किनारों पर “दिल्ली – डेलावेयर” और इंजन के किनारों पर “भारतीय रेलवे” लिखा गया है. यह उत्कृष्ट कृति न केवल कारीगर के असाधारण कौशल को दर्शाती है, बल्कि भारतीय रेलवे के लंबे इतिहास और इसके वैश्विक प्रभावों का एक शानदार प्रमाण भी है.

यह भी पढ़ें: क्वाड नेताओं ने की भारत की सराहना, जो बाइडन बोले- ‘अमेरिका को हिंद महासागर क्षेत्र में भारत से बहुत कुछ सीखना है’

यह भी पढ़ें: अमेरिका में पीएम मोदी को सौंपे गए 297 बहुमूल्य कलाकृतियां, तस्करी के जरिए गए थे विदेश



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital