Bharat Express DD Free Dish

PM Modi In Japan: भारत-जापान की दोस्ती को मिला हर स्तर पर समर्थन, पीएम मोदी का दौरा बना मिसाल

PM Modi In Japan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जापान दौरा सिर्फ एक औपचारिक मुलाकात नहीं था बल्कि भारत-जापान रिश्तों को नई ऊंचाई देने वाला कदम साबित हुआ.

PM Modi In Japan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जापान दौरा सिर्फ एक औपचारिक मुलाकात नहीं था बल्कि भारत-जापान रिश्तों को नई ऊंचाई देने वाला कदम साबित हुआ. इस दौरे की सबसे खास बात यह रही कि इसमें सिर्फ सरकारें ही नहीं बल्कि जापान के अलग-अलग राजनीतिक दलों और राज्यों के नेता भी शामिल हुए. यानी यह एक ऐसा दौरा था जिसे हर स्तर पर समर्थन मिला चाहे वो केंद्र हो या राज्य, सत्ताधारी हों या फिर विपक्ष.

जापान के पूर्व पीएम से मुलाकात

पीएम मोदी ने जापान के दो पूर्व पीएम योशिहिदे सुगा और फुमियो किशिदा से मुलाकात की. इन दो पूर्व पीएम से ये मुलाकातें बताती है कि भारत-जापाान संबंध किसी एक नेता या सरकार तक सीमित नहीं है दोनों देशों के बीच भरोसे की नींव है.

संसद अध्यक्ष और सांसदों से बातचीत

इसके अलावा उन्होंने जापान के संसद अध्यक्ष और कई सांसदों से भी बातचीत की.

जापानी गवर्नरों से मिले पीएम मोदी

सबसे दिलचस्प नजारा 16 जापानी प्रान्तों के गवर्नरों का पीएम मोदी से मिलना था. भारत में जापानी गवर्नर को मुख्यमंत्री के बराबर माना जा सकता है. पीएम मोदी से गवर्रनरों का मिलना ये दिखाता है कि अब भारत-जापान के रिश्ते सिर्फ दिल्ली और टोक्यो तक सीमित नहीं हैं बल्कि राज्यों के बीच भी सहयोग बढ़ रहा है चाहे वो व्यापार हो, तकनीक हो या संस्कृति ही क्यों ना हो.

इसे भी पढ़ें-ट्रम्प सरकार में भारतीयों की मुश्किलें बढ़ीं, वीजा से लेकर नौकरी तक हर मोर्चे पर संकट

इस दौरे ने साफ कर दिया कि भारत और जापान की दोस्ती अब एक नई दिशा में बढ़ रही है. जहां हर स्तर पर संवाद, सहयोग और साझेदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है. यह न सिर्फ दोनों देशों के लिए फायदेमंद है बल्कि एशिया में स्थिरता और विकास के लिए भी एक मजबूत संकेत है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read