Marigold Care Tips: गेंदे के पौधे को फूलों से भर देगा माली का यह सीक्रेट नुस्खा, जानें सही तरीका
पीएम मोदी ने हिरोशिमा में महात्मा गांधी मूर्ति का किया अनावरण (फोटो ट्विटर)
PM Narendra Modi in Japan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के हिरोशिमा में जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच व्यापार, अर्थव्यवस्था समेत कई मुद्दों पर बातचीत भी हुई. इसके साथ ही दोनों देशों की मित्रता को कैसे आगे बढ़ाया जाए, इस पर जोर दिया गया है. इसके बाद पीएम मोदी ने शनिवार को जापान के हिरोशिमा में महात्मा गांधी की एक आदम कद प्रतिमा का अनावरण किया. हिरोशिमा में यह प्रतिमा एक बहुत महत्वपूर्ण संदेश देती है. शांति और सद्भाव के गांधीवादी आदर्श विश्व स्तर पर गूंजते हैं और लाखों लोगों को ताकत देते हैं.
पीएम मोदी की महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रार्थना करते हुए एक तस्वीर भी सामने आई है. इससे पहले प्रधानमंत्री ने अपने जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा के साथ भी बैठक की थी. मोदी ने बैठक के बाद एक ट्वीट में कहा आज सुबह प्रधानमंत्री किशिदा के साथ एक उत्कृष्ट बैठक हुई. हमने भारत-जापान संबंधों की पूरी श्रृंखला की समीक्षा की और भारत की जी-20 अध्यक्षता और जापान की जी-7 अध्यक्षता में दुनिया की बेहतरी पर चर्चा की.
पीएम मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री से कहा, ‘मैं आपको जी7 के शानदार आयोजन के लिए बधाई देता हूं. आपने जी7 समिट में भारत को आमंत्रित किया इसके लिए भी मैं आपका बहुत आभारी हूं. मैंने जो बोधि वृक्ष आपको दिया था उसको आपने हिरोशिमा में लगाया और जैसे-जैसे वो बढ़ेगा भारत-जापान के संबंधों को मजबूती मिलेगी. ये वो वृक्ष है जो बुद्ध के विचारों का अमरत्व प्रदान करता है.’ पीएम मोदी ने आगे कहा कि “हिरोशिमा नाम सुनते ही आज भी दुनिया कांप जाती है. जी7 समिट की इस यात्रा में मुझे सबसे पहले पूज्य महात्मा गांधी की प्रतीमा का अनावरण का सौभाग्य मिला है. आज विश्व जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद की लड़ाई से जूझ रहा है.
पूज्य बापू के आदर्श जलवायु परिवर्तन के साथ जो लड़ाई है उसे जीतने का उत्तम से उत्तम मार्ग है. उनकी जीवन शैली प्रकृति के प्रति सम्मान, समन्वय और समर्पन का उत्तम उदाहरण रही है.
प्रधानमंत्री मोदी जी 7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शुक्रवार को जापान के हिरोशिमा पहुंचे, जहां उनको अलग-अलग विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करनी हैं. जापान से वे पोर्ट मोरेस्बी, पापुआ न्यू गिनी जाएंगे. जिसके बाद वह प्रधानमंत्री अल्बनीज के निमंत्रण पर ऑस्ट्रेलिया भी जाएंगे.
चक्रवाती तूफान 'मुरासु' के प्रभाव से दक्षिण भारत समेत देश के 13 राज्यों में हल्की…
4 नवंबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के बाद रमा एकादशी…
आज 4 नवंबर 2026 को रमा एकादशी, एन्द्र योग और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के संयोग में…
Amit Shah Peepal Van Viksit Bharat Sankalp Park Nava Raipur: गृह मंत्री अमित शाह ने…
Devendra Fadnavis Pimpri Chinchwad Police Dial 112 response time: महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने…
Antaragni IIT Kanpur Social Initiatives: IIT कानपुर में आज मनोरंजन के साथ समाज सेवा का…